सनी लियोनी को कर्नाटक CID का नोटिस, 2400 करोड़ के फ्रॉड में होगी पूछताछ
Sunny Leone's name in Fraud Case: बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी इस वक्त मुश्किलों में हैं उनके पीछे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमें(CID) पड़ गई है। पता चला है कि कर्नाटम में कुछ ऐसा हुआ था कि अभिनेत्री का नाम 2400 करोड़ के घोटाले से जोड़ा जा रहा है।

जी हां, वो वही कथित 'शिवम एसोसिएट्स' इन्वेस्टमेंट फ्रॉड मामला है जिसको लेकर हाल ही में चर्चा हुई थी। बता दें कि इस दौरान आइटम सॉन्ग करने के जो पैसे मिले थे वो किस करह से दिए गए थे इसको लेकर अभिनेत्री ने पूछताछ हो सकती है।
अधिकारियों ने ये भी स्पष्ट किया है कि इस पूछताछ का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि सनी लियोनी ने कुछ गलत किया या फिर इसमें दोषी हैं। सनी लियोन पहली बार इस तरह के किसी केस में फंसी हैं लेकिन बातचीत के बाद क्या होगा ये तो समय ही तय करेगा।
पेमेंट को लेकर होगी पूछताछ
बता दें कि कर्नाटक सीआईडी के द्वारा सनी लियोनी से सिर्फ फीस को लेकर बात करने है। इसका कारण ये है कि जिस फिल्म में सनी ने काम किया था वो उस केस के मुख्य आरोपी द्वारा प्रोड्यूस की गई थी। इस दौरान नोटिस में लिखा है कि आरोपी ने सनी लियोनी को किस तरह से पैसे दिए इसको लेकर जानकारी हासिल की जानी है। गौरतलब है कि इस केस मुख्य आरोपी कोई नहीं बल्कि प्रमोटर शिवानंद नीलन्नवर हैं। उनके ऊपर आरोप है कि बिना किसी इजाजत उन्होंने डिपॉजिट और इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम चालू किया और करीब 40700 इन्वेस्टर्स से पैसे जमा करवाए। इसी की फिल्म में सनी ने काम किया था और उनको 1 करोड़ रुपए मिले थे।
बता दें कि सनी लियोनी का इस फ्रॉड केस से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि सनी लियोनी की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इस केस को लेकर नहीं आया है। अभिनेत्री ने लंबे समय से किसी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications
