'कर्मा और होली' से दूर सुष्मिता सेन

सुष्मिता ने कहा कि फिल्म में रिश्तो का मजाक उड़ाया गया जिससे उन्हे आपत्ति है। हाल ही में मुम्बई की एक पत्रिका में एक खबर छपी थी कि सुष्मिता अपने पुराने प्रेमी रणदीप हूडा की वजह से फिल्म से दूर भाग रही है। उनका कहना है कि अगर फिल्म के प्रचार के दौरान रणदीप उपस्थित रहेंगे तो वे नही आएंगी।
वही जब सुष्मिता से इन खबरो के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि वो किसी की वजह से फिल्म के प्रचार से दूर नही भाग रही है बल्कि फिल्म में रिश्तो की अहमियत पर सवाल उठाया गया जो उन्हें बर्दाश्त नही था।
इस फिल्म के निर्देशक मनीष गुप्ता का कहना है कि वे नही जानते कि सुष्मिता को किस बात से परेशानी हो रही है फिल्म करते हुए उन्हें किसी तरह की परेशानी नही थी। बल्कि इस फिल्म में सुष्मिता का काम अब तक के बेहतरीन कामो मे से एक है।
इस फिल्म में हालीवुड माडल नाओमी कैम्पबेल, रणदीप हूडा, सुचित्रा कृण्णमुर्ति, दीपल शा, विक्रम चटवाल और रति अग्निहोत्री मुख्य भूमिकाओं में है।


Click it and Unblock the Notifications











