एक बार फिर तलाक की कगार पर करिश्मा-संजय
करिश्मा कपूर की तलाकशुदा उद्योगपति संजय से शादी होते ही इस नये-नवेले जोड़े को किसी की नजर लग गई थी। हालात ये हुए कि साल 2003 में करिशमा-संजय की शादी हुई और उसके कुछ ही दिनों बाद वह एक-दूसरे से अलग हो गए। उनके एक पांच साल की बेटी है और हाल ही में करिश्मा में एक बेटे की मम्मी बन गई हैं। लेकिन करिश्मा बजाय संजय के साथ रहने के मुंबई में रहती हैं।
करिश्मा की शादी में शुरू से जो दिक्कतें आईं उनका हिसाब लगाना मुश्किल है लेकिन फिर भी कुछ बातों ने उनके रिश्ते पूरी तरह से तोड़ने का काम किया। करिश्मा की शादी की मुख्य दिक्कत बना उनका मुंबई प्रेम। आज भी करिश्मा मुंबई में और संजय दिल्ली में ही नजर आते हैं। करिश्मा की बॉलीवुड में एंट्री की चाह दूसरा प्रमुख कारण है। हालांकि आज भी करिश्मा बॉलीवुड से बाहर हैं लेकिन संजय कभी उनकी इस इच्छा का सम्मान नहीं कर पाए।
आजकल संजय नई दिल्ली में एक अन्य तलाकशुदा मॉडल में रुचि लेते हुए देखे जा रहे हैं। इस मॉडल ने हाल ही में न्यूयॉर्क में रह रहे अपने पति से तलाक लिया है। अब दोनों साथ में दिल्ली की हाई प्रोफाइल शादियों में शरीक हो रहे हैं। शाद दोनों का अकेलापन उन्हे एक-दूसरे के करीब ला रहा है। सूत्रों के मुताबिक अनमें दोस्ती नहीं बल्कि उस से बहुत गहरे संबंध हैं। यह सोशलाइट मॉडल एक लक्जरी फैशन रिटेलर है।


Click it and Unblock the Notifications