'दस का दम' में करिश्मा, करीना
सोनी टेलीविजन चैनल पर प्रसारित होने वाला गेम-शो 'दस का दम' अपने दूसरे संस्करण के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश होने जा रहा है। शनिवार को इसकी शुरुआत होने जा रही है।
इसके दूसरे संस्करण की पहली कड़ी में हिंदी सिनेमा की दो अभिनेत्री बहनें करिश्मा और करीना कपूर प्रस्तोता तथा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के सामने होंगी।
'दस का दम-2' की यूनिट के एक सूत्र के मुताबिक कार्यक्रम की पहली कड़ी के माध्यम से सलमान करिश्मा और करीना के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को सामने लाने का प्रयास करेंगे।
सलमान ने करिश्मा और करीना के साथ कई फिल्मों में काम किया है। करिश्मा के साथ उन्होंने 'जीत' और 'दुल्हन हम ले जाएंगे' सहित कई फिल्में की हैं वहीं करीना के साथ उन्होंने 'क्योंकि..' में काम किया है। करीना के साथ उनकी एक फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज खन्ना' जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











