इस सुपरस्टार के '3rd CLASS एय्याश दामाद' करने जा रहे है शादी!
करिश्मा कपूर का तलाक कितनी बुरी तरह से सबके सामने आया और दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला था ये तो सबको याद ही होगा। अब उनके पति तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं।
करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं, तीसरी बार। इस बार अपनी उसी लिव इन गर्लफ्रेंड के साथ, जिसके साथ वो करिश्मा कपूर के साथ शादी के बंधन में होते हुए भी रहते थे।
पिछले साल करिश्मा कपूर के तलाक के बीच जिस तरह दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कीचड़ उछाला, सब दंग रह गए थे। ऐय्याश पति, लालची ससुराल, मारपीट और जाने कौन कौन से केस उन्होंने संजय कपूर पर ठोंक दिए। जवाब में संजय ने भी करिश्मा के चरित्र पर कीचड़ उछाले। और उनकी इज़्जत की धज्जियां उड़ाईं।

संजय कपूर ने कहा कि करिश्मा कपूर ने उन्हें फंसाया था और पैसे के लिए उनसे शादी की थी। उनके बीच इमोशनल बॉन्ड कभी रहा ही नहीं।
जब से ये विवाद मीडिया के सामने आया, करिश्मा कपूर ने पिता रणधीर कपूर ने अपनी बेटी का बचाव करते हुए कहा था कि उनका दामाद कितना ऐय्याश है ये सारी दिल्ली जानती है।
[[#AlsoRead: "बॉलीवुड के शादीशुदा मर्द हीरोइनों का करते हैं इस्तेमाल!" - रवीना टंडन ]]
फिर करिश्मा कपूर ने अपने ऊपर लगाए गए सारे इल्ज़ामों का जवाब दिया है एक ही केस से। उन्होंने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का केस कर दिया। और ये केस करिश्मा कपूर ने हवा में नहीं किया है। उन्होंने पति पत्नी के बीच की सारी बातें मीडिया में ज़ाहिर कर दी।


Click it and Unblock the Notifications