एलिमनी मे करोड़ो के बॉन्ड-बंगला.. उसके बाद हर महीने संजय कपूर से इतने लाख लेती थी करिश्मा कपूर, मौत के साथ बंद

Karisma Kapoor Sunjay Kapur Alimony And Allowances: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद इन दिनों सदमें में हैं। करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने भले ही अपने राहें अलग कर ली थीं लेकिन वो अपने बच्चों के लिए कहीं ना कहीं जुड़े हुए थे। संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी। तमाम मतभेदों के कारण दोनों ने साल 2014 में अलग होने का फैसला लिया और 2016 में करिश्मा और संजय का डिवोर्स फाइनल हो गया था।
दोनों ने तलाक के समय एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। इनका तलाक बहुत सुर्खियों में रहा था। तलाक के बाद भी बच्चों से मिलने के लिए संजय अक्सर मुबंई जाते थे। बच्चों के पेरेंट्स अलग हो गए थे लेकिन संजय दोनों का ध्यान रखते थे। वो उनके लिए हर महीने पैसे भेजते थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर को संजय से तलाक के बाद एक आलीशान बंगला मिला था और उन्होंने 14 करोड़ के बॉन्ड दोनों बच्चों के नाम खरीदे थे। संजय और करिश्मा का रिश्ता बहुत ही खराब मोड़ पर आकर खत्म हुआ था।
करिश्मा और संजय के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। दोनों ही बच्चों से संजय कई बार मिलने आते थे। वो अपने बच्चों का खर्चा भी उठाते थे। बच्चों की परवरिश और उनके खर्चे के लिए संजय करिश्मा को 10 लाख रुपये हर महीने दिया करते थे।
करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। इन दोनों का एक बेटा है। वहीं प्रिया की भी ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी विक्रम से हुई थी। जिससे उनकी एक बेटी है। वो बच्ची अपनी मां के साथ ही रहती है।


Click it and Unblock the Notifications