लोलो के घर आया नन्हा मेहमान
हाल ही में खबर आयी थी कि करीना ने करिश्मा को एक महंगी कार गिफ्ट की है। वजह थी कि करिश्मा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही करीना को फिर से मौसी बनाने जा रही हैं। अब ताजा खबर ये है कि करीना दोबारा मौसी बन गयीं हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में लोलो यानी करिश्मा ने इस बार बेटे को जन्म दिया है।
लोलो की शादी इंडस्ट्रलिस्ट संजय कपूर से हुई है। पहले करिश्मा के संबंध संजय से अच्छे नहीं थे। इसलिए करिश्मा का संजय से तलाक भी हो गया था। लेकिन करिश्मा , संजय से ज्यादा दिन दूर नहीं रह पायीं। मियां-बीवी की तकरार अब पूरी तरह सुलझ चुकी है। इसका जीता-जागता प्रमाण तो उनके घर में मौजूद नन्हा मेहमान ही है।
करिश्मा अभी भी अक्सर रियल्टी शो में बतौर जज देखी जाती हैं लेकिन फिल्मों से वह पूरी तरह से सन्यास ले चुकी हैं। कभी बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री रही करिश्मा शादी के बाद एक भी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। अब बेटे के होने के बाद उनके दोबारा बॉलीवुड में वापस होने की संभावनाएं और कम हो गयीं हैं। लोग करिश्मा को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर के जरिए उन्हें बधाई दी है।


Click it and Unblock the Notifications
