एक्स-हसबैंड के अंतिम संस्कार से पहले ही पिकनिक मनाने चलीं करिश्मा कपूर? तस्वीर देख भड़क गए लोग, ये है सच्चाई!

karisma Kapoor sunjay Kapoor

Karisma Kapoor Picnic after Sanjay Kapoor death?: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की हाल ही में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वो पोलो ग्राउंड में पोलो खेल रहे थे और इस दौरान उनके मुंह में मधुमक्खी घुस गई थी।

थोड़ी देर में उनको बोलने और सांस लेने में तकलीफ हुई और हार्ट अटैक आ गया। 12 जून को संजय कपूर के साथ ये हादसा हुआ था और उनकी मौत के महज 7 दिन के बाद करिश्मा कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि काफी चौकाने वाली है।

इस तस्वीर में करिश्मा कपूर पिकनिक मनाने के लिए कई सितारों के साथ निकलती नजर आ रही है। तस्वीर को देख लोग बुरी तरह से भड़क गए हैं। दरअसल वीजा के कारण संजय कपूर का शव आने में देरी हो रही थी। उनका शव आज इंडिया आया है और अंतिम संस्कार होगा। ऐसे में करिश्मा कपूर की पिकनिक वाली तस्वीर काफी हैरान करने वाली है।

क्या वायरल तस्वीर की सच्चाई?

दरअसल करिश्मा कपूर की ये तस्वीर इंटरनेशनल फैमिली पिकनिक डे के मौके पर सामने आई है। ये तस्वीर अभी की नहीं है बल्कि काफी पुरानी है। इस दौरान वो करीना कपूर की फैमिली और नीतू कपूर की फैमिली के साथ पिकनिक के लिए गईं थीं।

अब संजय कपूर के बाद इस तस्वीर को इसलिए साझा किया जा रहा है क्योंकि लोग 18 जून को इंटरनेशनल फैमिली पिकनिक डे मनाते हैं। ये तस्वीर काफी पुरानी है। करिश्मा कपूर के साथ साथ इस तस्वीर में कई सितारे नजर आ रहे हैं और कपूर परिवार के साथ साथ पटौदी परिवार के लोग भी हैं। हालांकि कपूर परिवार की तरफ से इस तस्वीर को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

तलाक हुआ था

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी काफी धूमधाम से हुई थी और दोनों के दो बच्चे भी हैं। हालांकि शादी के कुछ सालों के बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं थीं। एक वक्त आया कि करिश्मा कपूर ने संजय से तलाक ले दिया और कई गंभीर आरोप लगाए थे। फिलहाल आप देखिए ये वायरल तस्वीर..

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X