'मेलोड्रामा नहीं..' दो महीने से नहीं जमा हुई करिश्मा कपूर की बेटी की फीस, किसपर भड़की जज?

Samaira Kapoor

Samaira Kapoor Fees: संजय कपूर के निधन के बाद उनकी जायदाद के मालिकाना हक को लेकर बवाल मचा हुआ है। आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट करिश्मा कपूर या प्रिया सचदेव को लेकर सामने आती रहती हैं।

लेकिन इस वक्त जो सामने आया है वो काफी हैरान करने वाला है। एक शिकायत को लेकर अदालत ने करिश्मा कपूर के वकील को डांट लगाई है और ऐसा दोबारा ना करने की चेतावनी दी है।

बता दें कि अदालत में हाल में कहा गया था कि करिश्मा कपूर की बेटी समायरा जो कि इस वक्त विदेश में पढ़ रही है उसकी फीस की जिम्मेदारी संजय कपूर की थी और 2 महीने से वो भरी नहीं गई है। कहा गया था कि फिलहाल सबकुछ प्रिया सचदेव देख रही हैं तो ये फीस उनको भरनी चाहिए।

मेलोड्रामा नहीं...

प्रिया सचदेव के वकील ने इस बात का पुरजोर खंडन करते हुए कहा, ''जो भी खर्च बच्चों को लेकर बताए गए हैं उनको लगातार पूरा किया जा रहा है। इस आरोप को सिर्फ इसलिए लगाया गया है ताकि ये टॉपिक मीडिया में सामने आ जाए और इसको लेकर चर्चा हो।''

इसी को लेकर अदालत ने कहा कि इस बात का दोबारा ध्यान रखा जाए और इसके पहले भी अदालत ने कहा था कि ये मामले अदालत से बाहर बैठकर सुलझाए जाएं। जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि इस मामले में मैं 30 सेकंड भी बर्बाद नहीं कर सकती और दोबारा ये मेलोड्रामा अदालत में नहीं होना चाहिए।

संजय कपूर की अचानक मौत

गोल्फ खेलते हुए बिजनेसमैन संजय कपूर की अचानक मौत हो गई थी और इसके बाद से ये बवाल मचा हुआ है। संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर और उनकी मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आए दिन अदालत में इसको लेकर सुनवाई होती है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में इस केस किसके पक्ष में जाता है।

More from Filmibeat

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X