संजय कपूर की 30 हजार करोड़ प्रॉपर्टी बंटवारे के बीच करिश्मा कपूर का बड़ा एक्शन, सौतन की खिसकी हवा

Karisma Kapoor Sunjay Kapur Property: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद लाइफ के बुरे दौर का सामना कर रही हैं। जहां एक ओर संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है तो वहीं दूसरी ओर उनकी मां के अटपटे बयानों में भी मामले को उलझा दिया है। इसी बीच करिश्मा कपूर को लेकर एक बड़ा अप्डेट सामने आया है।
करिश्मा कपूर को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वो व्हाइट कुर्ता और डेनिम जींस पहने देखा गया था। उन्होंने सिल्वर बेली पहनी हुई थी और ब्लैक चश्मा लगाया था। करिश्मा ने ब्लैक कलर का बड़ा सा बैग भी कैरी किया हुआ था। उनके साथ उनकी बेटी और बेटा भी थे। बेटी को ब्लैक आउटफिट में देखा गया था। वहीं बेटे को भी व्हाइट और ब्लैक कपड़ों में दिखे।
बता दें कि कुछ समय पहले खबरें थीं कि संजय कपूर के 30 हजार करोड़ प्रॉपर्टी विवाद में करिश्मा कपूर की भी इंवॉल्वमेंट है और वो अपना हिस्सा मांग रही थी। हालांकि, फिर बाद में टाइम्स ऑफ इंडिया ने सोर्स के हवाले से लिखा कि करिश्मा का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। उनकी इसमें कोई इंवॉल्वमेंट नहीं है। करिश्मा सिर्फ बच्चों के बारे में सोच रही हैं और उनका जो लीगल हक बनता है, वो उन्हें दिलवाना है। करिश्मा बच्चों के फ्यूचर के बारे में सोच रही हैं।
India.com की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दावा किया है कि वो सोना ग्रुप की सबसे बड़ी हिस्सेदार हैं और वही संपत्ति की असली मालिक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग परिवार की संपत्ति और विरासत को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। रानी कपूर ने साफ कहा कि उन्होंने किसी को भी सोना ग्रुप का प्रतिनिधि नहीं बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications