करिश्मा कपूर क्यों बनीं रेडियो जॉकी?

रीयल लाईफ की तरह रील लाईफ में भी करिश्मा कपूर अपनी नयी पारी शुरू करने के चक्कर में हैं। जी हां, करिश्मा कपूर ने जहां फिल्म डेंजरस इश्क से बॉलीवुड में वापसी की हैं वहीं अब वो रेडियो जॉकी बनगयी हैं। जी हां करिश्मा कपूर को आप अब रेडियो जॉकी के तौर पर 92.7 बिग एफएम के शो बिग मेमसाब में 24 दिसम्बर से 24 मार्च तक सुन सकेंगे।

अपने इस रोल के बारे में बात करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि वो बहुत खुश है अपने इस रोल से। उन्हें हमेशा से कुछ अलग करने का मन करता है, इसलिए जॉकी का काम करके उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।

मालूम हो साल 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से भारतीय सिनेमा में कदम रखने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर की गिनती बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में होती थी। लेकिन संजय कपूर से साल 2003 में शादी करके उनकी दूसरी पत्नी बनने के बाद करिश्मा ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। शादी के बाद वो दो बच्चों की मम्मी भी बनीं लेकिन बीते कुछ समय से खबर आ रही है कि करिश्मा और संजय के बीच में कुछ ठीक नहीं हैं।

संजय का किसी मॉडल के साथ लव-अफेयर है, जिसके कारण संजय-करिश्मा का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है, बात तलाक तक आ पहुंची हैं इसलिए करिश्मा ने फिर से करियर की ओर ध्यान देना शुरू किया है।

हालांकि अभी उनके पास पहले जैसा काम नहीं है, उनकी कमबैक फिल्म डेंजरस इश्क भी सुपर फ्लॉप हुई है ऐसे में करिश्मा ने फिल्म छोड़कर रेडियों की तरफ रूख किया है देखते हैं उनके जॉकी रोल को लोग कितना पसंद करते हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X