हनीमून की रात Karisma Kapoor के पति ने एक्ट्रेस को दोस्तों के हाथ बेचा, पैसे लेकर सोने पर किया मजबूर

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor Controversial Marriage With Sanjay Kapur: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है। 12 जून 2025 को पोलो खेलते समय उन्हें अचानक हार्ट अटैक और इसी के चलते उनका देहांत हो गया। करिश्मा और संजय की शादी साल काफी सुर्खियों में रही थी। क्योंकि जिस शान-ओ-शौकत से ये शादी हुई थी उसका अंत उतना ही दर्दनाक हुआ था।

शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हो गई थीं दिक्कतें

करिश्मा कपूर ने अपने करियर में काफी नाम कमाया, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ आसान नहीं रही। उन्होंने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते में परेशानियां शुरू हो गईं और 2016 में वो अलग हो गए।

हनीमून में रखी अश्लील डिमांड

करिश्मा ने तलाक की अर्जी में आरोप लगाया कि संजय ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। उन्होंने कहा कि हनीमून के दौरान संजय ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ जबरदस्ती सोने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं, करिश्मा ने यह भी दावा किया कि एक बार संजय ने अपनी मां से उन्हें थप्पड़ मारने को कहा था, जब वो प्रेग्नेंट थीं और एक ड्रेस में फिट नहीं हो पा रही थीं, जो उनकी सास ने पहनने को दी थी।

पिता रणधीर कपूर थे शादी के खिलाफ

करिश्मा के पिता और सीनियर एक्टर रणधीर कपूर इस रिश्ते से शुरू से ही नाखुश थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- "हम कपूर हैं, हमें किसी के पैसे की जरूरत नहीं। हमारे पास नाम, पैसा और टैलेंट है। संजय एक थर्ड क्लास आदमी है।"

शुरुआत में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन बाद में करिश्मा ने आरोप लगाया कि संजय उन्हें और बच्चों को सही खर्च नहीं देना चाहते। इसके बाद मामला और बिगड़ गया और करिश्मा ने संजय और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों से पूछताछ की बात कही।

करिश्मा को मिला बड़ा सेटलमेंट

लंबे विवाद और कानूनी लड़ाई के बाद 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा को संजय के पिता का खार (मुंबई) वाला घर मिला और संजय ने बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड भी खरीदे। इन बॉन्ड्स से हर महीने करीब 10 लाख का ब्याज मिलता है।

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X