..तो इनके साथ नया साल मनाएंगी करिश्मा कपूर!
खबर आ रही है करिश्मा कपूर संदीप तोषनीवाल के साथ सिंगापुर में हॉलीडे मनाने जा रही हैं।
लंबे समय से करिश्मा कपूर और संदीप तोषनीवाल की दोस्ती बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐहालांकि करिश्मा कपूर हमेशा से अपनी इस दोस्ती को मीडिया से और लोगों से दूर रखी है लेकिन धीरे-धीरे ही सही वो अब संदीप तोषणीवाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर कंफर्टेबल हो रही हैं।

एक जाने माने एंटरटेनमेंट पोर्टल की मुताबिक करिश्मा कपूर संदीप के साथ सिंगापुर जाने वाली हैं। बताया जा रहा है कि करिश्मा वहीं पर नया साल भी मनाएंगी। खबरों की मानें तो इस दौरान करिश्मा के बच्चे भी उनके साथ होंगे।
सूत्र ने कहा कि करिश्मा इस ट्रिप पर अपने बच्चों को भी लेकर जाएंगी और ये एक फैमिली हॉलीडे जैसा होने वाला है। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर अपने पति संजय कपूर से अलग हो चुकी हैं और वो फिलहाल अपने बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। पिछले दिनों ये भी खबर आई थी कि करिश्मा और संदीप लिव इन में रहने का भी विचार कर रहे हैं।
LATEST Pic: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. इमोशनल भी करेगी.. फाइनल है!
वहीं बात करें संदीप की तो संदीप भी शादीशुदा हैं और बताया जा रहा है कि वो जल्द ही अपनी पत्नी को तलाक देने वाले हैं। बहरहाल, ये तो सभी सूत्रों और अफवाहों के ज़रिए आई खबरें हैं। बात की असली पुष्टि तो खुद करिश्मा और संदीप ही कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications