करिश्मा को मिला आइटम नंबर से सेकेंड इनिंग खेलने का मौका!
संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार के साथ मिलकर एक फिल्म गब्बर को बनाने का फैसला किया है। गब्बर फिल्म तमिल हिट फिल्म रामना का रीमेक है जिसका निर्देशन हिंदी में भी दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने निर्देशक क्रिश कर रहे हैं। रामना फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी और फिल्म का निर्देशन ए आर मुर्गदास ने किया था। रामना फिल्म में विजयकांत और सिमरन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब इसके हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार तो मुख्य भूमिका निभा रहे हैं लेकिन उनके साथ फीमेल लीड रोल में कौन होगा ये अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है।
रामना फिल्म के तेलुगू और कन्नड़ रीमेक भी बन चुके हैं तेलुगू रीमेक टैगोर में चिरंजीवी ने और कन्नड़ रीमेक विष्णुसेना में विष्णुवर्धन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। संजय लीला भँसाली ने भी इस फिल्म को हिंदी में बनाने का फैसला किया और उनके जहन में सिर्फ अक्षय कुमार ही इस फिल्म के लीड रोल के रुप में उभरे। इसके अलावा करिश्मा कपूर जो कि अक्षय कुमार के साथ कुछ फिल्मों में लीड रोल निभा चुकी हैं उन्हें भी रामना फिल्म के रीमेक गब्बर में एक खूबसूरत आइटम नंबर करने के लिए अप्रोच किया गया है। अगर करिश्मा हां करती हैं तो ये पहली बार होगा जब करिश्मा कपूर किसी फिल्म में बतौर आइटम गर्ल नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
