दामाद संजय कपूर का नाम सुनते ही भड़के रणधीर कपूर बोले- वो थर्ड क्लास आदमी.. नही कराना चाहता था करिश्मा की शादी

Karisma Kapoor Sanjay Kapur Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का परिवार संजय कपूर के निधन के बाद से सदमे में है। करिश्मा कपूर की शादी बी टाउन की ग्रैंड वेडिंग में शुमार रही है। वही दोनों का तलाक का काफी बुरे मोड़ पर आकर हुआ। करिश्मा कपूर और संजय कपूर का रिश्ता काफी विवादों में रहा और दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।
दहेज प्रताड़ना से लेकर घरेलू हिंसा
करिश्मा कपूर की यह शादी 13 साल भी टिक नहीं पाई और तलाक के वक्त करिश्मा ने अपने पति संजय पर दहेज प्रताड़ना से लेकर घरेलू हिंसा तक के संगीन आरोप लगा दिए थे। इसी के अलावा संजय ने भी करिश्मा पर कई आरोप लगाए। इसके बाद साल 2016 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया।
मेंटली-फिजिकली टॉर्चर और एक्सट्रा मैरिटल अफेयर
करिश्मा कपूर ने इस पर कहा था कि संजय उनको मेंटली और फिजिकली टॉर्चर करते हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि वह शादीशुदा होने के बावजूद दिल्ली में एक अन्य महिला के साथ में रह रहे थे। एक्ट्रेस ने दावा किया कि जब वह प्रेग्नेंट थी तो संजय ने अपनी मां से उन्हें थप्पड़ मारने के लिए कहा क्योंकि एक ड्रेस उन्हें फिट नहीं आ रही थी।
बहू बनने में नाकामयाब करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय पर यह तक आरोप लगा दिए थे कि उनके रिश्ते हनीमून से ही बिगड़ने लगे थे और पति ने अपने दोस्तों के साथ सोने का उन पर दबाव डाला था। तो वहीं दूसरी तरफ संजय ने भी कोर्ट में कई खुलासे किया और कहा कि करिश्मा ने उनसे पैसों के लिए शादी की थी। वह एक पत्नी और मां के अलावा बहू बनने में पूरी तरह नाकामयाब रही।
रणधीर कपूर ने कहा थर्ड क्लास आदमी
संजय ने तो यह भी दावा किया था कि करिश्मा ने उनसे पैसे ऐंठने के लिए बच्चों का सहारा लिया था। बच्चों से वह मिलने नहीं देती थी। संजय के इन आरोपों पर रणधीर कपूर ने जवाब दिया और कहा कि संजय एक थर्ड क्लास आदमी था, मैं कभी भी यह नहीं चाहता था कि मेरी बेटी की शादी उससे हो। सबको पता है कि हम कपूर हैं और हम किसी के पैसों के पीछे नहीं भागते। हमारे पास पैसे के अलावा टैलेंट भी है और इसके बदौलत हम सारी उम्र कमा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











