#Ugly: करिश्मा कपूर ने खोले राज़ - लालची ससुराल से ऐय्याश पति तक!
[बॉलीवुड समाचार] करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक जितने गंदे लेवेल पर जा सकता है, जा चुका है। हाल ही में संजय ने करिश्मा पर कुछ इल्ज़ाम लगाए और अब करिश्मा कपूर ने उनका जवाब दे दिया है।
करिश्मा कपूर ने अपने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का चार्ज ठोंक दिया है। हालांकि उनके वकील का कहना है कि करिश्मा कपूर को अपने बच्चों की चिंता है और इसलिए वो पूरी कोशिश कर रही हैं कि उनके बच्चों को इंसाफ मिल सके।
[ऋतिक - सुज़ैन के तलाक से सीख लीजिए 10 अच्छी बातें]
करिश्मा ने संजय से हर महीने, बच्चों के पालन पोषण के लिए 10 लाख का खर्चा मांगा है। ये तलाक ऐसा मोड़ ले चुका है जहां दोनों ही एक दूसरे की इज़्जत का ख्याल ना रखते हुए खुले आम मीडिया में एक दूसरे की धज्जियां उड़ाने पर तुल गए हैं।
करिश्मा कपूर के वकील क्रांति साठे ने अंग्रेजी अखबार मिड डे को बताया कि तलाक की अर्जी के 6 महीने के अंदर संजय को दिए पैसे देने थे जो वह नहीं कर सके। और यही कारण है कि दोनों अब खुलकर एक दूसरे की इज़्जत उछालने में लग गए हैं


Click it and Unblock the Notifications