करिश्मा कपूर की गाड़ी पर चढ़ा चीता, देखते ही एक्ट्रेस का उड़ा होश, डरावनी तस्वीरें VIRAL
करिश्मा कपूर बीते तीन महीने से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। जहां पर वह अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के सफर कराती रहती हैं। ऐसा कई बार हुआ है जब उन्होंने अपनी फिल्मों से जु़ड़ी कुछ तस्वीर शेयर कर उसका किस्सा भी बताती रहती हैं। कुछ समय पहले करिश्मा ने सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ अपनी पुरानी फिल्मोें की तस्वीर शेयर की थी।
इस बार करिश्मा ने अपनी इस तस्वीर से सभी को डरा दिया है। करिश्मा ने चीता के साथ अपनी ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे आप देखते रह जायेंगे। हालांकि कि चीता के साथ करिश्मा ने तस्वीर तो निकाली है लेकिन वह काफी डरी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि चीता को देखकर वह कितनी अधिक घबराई हुई दिखाई दे रही हैं।

करिश्मा भले ही बंदूक लेकर खड़ी हैं लेकिन उनका डर साफ देखा जा सकता है। इस तस्वीर को पोस्ट कर करिश्मा ने लिखा है कि ये यह कंप्यूटर से उत्पन्न नहीं है, नहीं VFX है। वास्तव में एक ही फ्रेम में इस खूबसूरत चीता के साथ मैं हूं। मैं उस वक्त डरी भी थी लेकिन ये तस्वीर याद रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications