करिश्मा कपूर ने शेयर की भाई रणबीर और भाभी आलिया भट्ट के साथ अनसीन तस्वीर, फैन्स बोले- राहा बेबी कहां है ?

Karisma Kapoor shared an unseen picture with Ranbir kapoor and alia Bhatt: करिश्मा कपूर भले ही फिल्मी में ज्यादा ना नजर आती हों, लेकिन करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी इंटरेस्टिंग पोस्ट से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। वहीं हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर फैमिली के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसके आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।
सामने आई अनसीन तस्वीर
दरअसल राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग में पूरा बॉलीवुड ही गया था। दोनों का प्री-वेडिंग आलीशान क्रूज पर था। जो इटली से पेरिस जा रहा था। इस खास मौके पर सभी सितारों ने जमकर एंजॉय किया और जमकर तस्वीरें भी क्लिक कीं। एक-एक करके सभी सितारे अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर के साथ ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अरमान जैन और अनीशा मल्होत्रा सभी बीच लुक के आउटफिट में नजर आ रही हैं।
बेबी राहा को मिस कर रहे हैं फैन्स
इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही करिश्मा कपूर लिखती हैं-फैमिग्लिया बता दें कि इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लाइन लग गई है। एक यूजर ने कहा क्या बात है-रनीला की जोड़ी बेस्ट है। तो वहीं दूसरे ने कहा बेबी राहा कहां है हम तो उसे मिल कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनंत राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग 29 मई से लेकर 1 जून तक था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस क्रूज की कीमत 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी। इस फंक्शन के बाद अब दोनों की शादी जुलाई में होनी है जिसकी तैयारी अभी से चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications