संजय कपूर के तलाक के बाद इस बिजनेसमैन से दूसरी शादी रचाने वाली थी करिश्मा? इस कारण अधूरे रह गए अरमान!

Karisma Kapoor Second Wedding: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन का सदमे और शोक में हैं। करिश्मा कपूर अपने समय की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी है। हालांकि उनके अफेयर के भी खूब चर्चे रहे लेकिन बाद में उन्होंने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी रचा ली थी। लेकिन यह शादी 13 साल में ही टूट गई और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे समायरा और कियान है। वह एक सिंगल मदर के तौर पर अपने बच्चों की देखभाल करती हैं।
करिश्मा कपूर की दूसरी शादी के चर्चे
लेकिन आपको बता दे की करिश्मा कपूर के तलाक के कुछ साल के बाद में दिल्ली के बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ में कथित तौर पर रिश्ते को लेकर वह चर्चा का विषय बन गई थी। कुछ वक्त तक उनकी शादी की भी खबरें सामने आ रही थी। खबरों के अनुसार संदीप तो करिश्मा से शादी करना चाहते थे। हालांकि करिश्मा ने अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देने के चलते इस शादी से इनकार कर दिया।
करिश्मा कपूर की दूसरी शादी पर रणधीर कपूर
जब करिश्मा कपूर के पिता यानी कि रणधीर कपूर से बेटी की दूसरी शादी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस बात को सिर्फ अफवाह ठहरा दिया। जी5 की एक रिपोर्ट के अनुसार रणधीर कपूर ने बताया था कि "करिश्मा की वह दोबारा शादी करवाना चाहते हैं। लेकिन उसकी कोई भी दिलचस्पी नहीं है। इस पर हमने बात की है और उसने मुझे बताया है कि उसे दोबारा परिवार बनाने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। इसीलिए अगर उसके बच्चे खुश है तो मैं इसके लिए हमेशा उनका सपोर्ट करुंगा। मुझे ऐसा नहीं लगता कि आज के समय में यह गलत है।"
अभिषेक बच्चन से होने वाली थी करिश्मा कपूर की शादी
आपको जानकर हैरानी होगी कि करिश्मा कपूर की शादी सबसे पहले अभिषेक बच्चन के साथ में तय हुई थी और आखिरी मौके पर दोनों की सगाई टूट गई थी। बाद में करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ में शादी रचा ली थी और हर किसी को हैरान कर दिया था। लेकिन करिश्मा और संजय की शादी के बाद में लगातार दोनों के रिश्तों में दरार को लेकर खबरें आने लगी। आखिरकार 13 साल के बाद में यह रिश्ता टूट गया।


Click it and Unblock the Notifications














