संजय कपूर के साथ करिश्मा कपूर की आखिरी फोटो, मौत से पहले इस खास मौके पर मिले

Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर इस दिनों लाइफ के बुरे दौर में हैं। लोलो के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद पूरा कपूर खानदान शोक में है। करिश्मा कपूर ने तलाक के बाद भी संजय कपूर के साथ अच्छे रिलेशन मेंटेन किए थे। बच्चों की खातिर करिश्मा और संजय हमेशा ही जुड़े रहे।
संजय कपूर करिश्मा कपूर की आखिरी तस्वीर
करिश्मा कपूर और संजय कपूर भले ही तलाक के बाद पब्लिक प्लेस में कभी साथ दिखाई नहीं दिए। लेकिन दोनों के बच्चों ने उन्हें कही ना कही जोड़े रखा था। संजय कपूर के असमय निधन के बाद करिश्मा कपूर की उनके साथ एक आखिरी तस्वीर वायरल हो रही है।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की इस तस्वीर की बात करें तो ये तस्वीर साल 2023 का है। जब बेटी समायरा कपूर के 18वें जन्मदिन पर संजय कपूर और करिश्मा कपूर साथ दिखाई दिए थे। इसके साथ ही संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनके दोनों बच्चे भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा थे। तस्वीर में संजय कपूर और करिश्मा दोनों ही काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
A father holds his daughter’s hand for a short while, but he holds her heart forever. Happy 18th birthday to my first love, Samaira. Welcome to adulthood. Remember to be responsible and live your life to the fullest. You are beautiful inside out. And we are all so proud of you ♥️ pic.twitter.com/zehZE9dVoq
— Sunjay Kapur (@sunjaykapur) March 11, 2023
करिश्मा कपूर संजय कपूर का रिश्ता
करिश्मा कपूर ने 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। यह रिश्ता तब जुड़ा जब करिश्मा की सगाई अभिषेक बच्चन से टूट गई थी। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। उनके दो बच्चे हैं - बेटी समायरा और बेटा कियान। करीब 10 साल साथ रहने के बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया।
इस तलाक की प्रक्रिया काफी विवादों से भरी रही। दोनों के बीच कई आरोप-प्रत्यारोप लगे। तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि करिश्मा ने अपनी मां बबिता कपूर के कहने पर संजय से शादी की थी। वहीं, उनके पिता रणधीर कपूर इस रिश्ते से खुश नहीं थे। एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने संजय को "थर्ड क्लास इंसान" कहा था।
करिश्मा ने इस शादी के टूटने के बाद दूसरी शादी नहीं की। वहीं, संजय कपूर ने करिश्मा को तलाक देने के कुछ साल बाद ही फिर शादी कर ली उन्होंने मॉडल और एंटरप्रेन्योर प्रिया सचदेव से शादी की। इस शादी से उन्हें एक बेटा है, जिसका नाम अजारियास कपूर (Azarias Kapur) है।


Click it and Unblock the Notifications