SHOCK: करिश्मा कपूर ने वापस ले ली तलाक की अर्ज़ी....लेकिन
करिश्मा कपूर की लाइफ में आजकल काफी उलझनें चल रही हैं। लेकिन बीच में खबरें आई थीं कि वो किसी बिज़नेसमैन को डेट कर रही हैं और जल्द ही शादी कर सकती हैं।
करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर ने पिछले साल कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की याचिका दायर की थी । और तलाक से जुड़ी खबरों ने भी धीरे धीरे शांति रख ली थी और सबको लग रहा था कि सब कुछ नॉर्मल हो चुका है।
लेकिन अब करिश्मा ने तलाक की अपील से अपनी मंजूरी वापस ले ली है। करिश्मा का कहना है कि तलाक की अर्जी देते समय जो फाइनेंनशियल कमिटमेंट (पैसे को लेकर सेटलमेंट) उनके पति संजय कपूर और उनके बीच हुए थे, संजय उन्हें पूरा करने में असफल रहे हैं।
करिश्मा कपूर के वकील क्रांति साठे ने अंग्रेजी अखबार मिड डे को बताया कि तलाक की अर्जी के 6 महीने के अंदर संजय को दिए पैसे देने थे जो वह नहीं कर सके। तो अब हम तलाक की अर्जी के लिए दी गई अपनी सहमति को वापस लेने के लिए एप्लीकेशन दे दी है।
जानिए बॉलीवुड के सबसे SHOCKING तलाक -


Click it and Unblock the Notifications
