हां मैंने पैसे लिए और तलाक दिया...पर पैसों से क्या करूंगी ये क्यों बताऊं!

हाल ही में करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने शादी कर ली और इसके बाद करिश्मा और उनके बॉयफेंड संदीप तोशनीवाल की शादी की खबरें आ रही थीं। लेकिन संदीप तोशनीवाल का तलाक रूक चुका है!

करिश्मा कपूर मे इस साल जून 2016 में अपने पति संजय कपूर को तलाक दिया और हाल ही में उनके पति संजय कपूर शादी के बंधन में बंध गए। वहीं काफी समय से करिश्मा कपूर की शादी की खबरें गपशप गली में तैर रही थीं।

खबरें और पक्की तब हो गईं, जब करिश्मा कपूर के बॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल और उनकी पत्नी ने आपसी सहमति से तलाक फाइल कर दिया। माना जा रहा था कि इस सहमति में करिश्मा का भी हाथ था।

karisma-kapoor-s-boyfriend-sandeeep-toshniwals-s-divorce-stuck

बहरहाल, संदीप ने तय एलीमनी, अपनी पत्नी को सौंप दिया और तलाक की अर्ज़ी डाल दी। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी डिमांड की कि उनका दिया हुआ पैसा उनकी पत्नी कहां इनवेस्ट करेंगी ये बताएं।

अब यहीं जाकर मामला अटक गया है। दरअसल, संदीप की पत्नी का कहना है कि मैं एलीमनी लेकर तलाक देने के लिए राज़ी हूं पर मैं वो पैसा कैसे खर्च करूंगी ये जानने का अधिकार संदीप का नहीं रह जाएगा। और ना ही मैं ये बताना ज़रूरी समझती हूं।
[ये एक्टर और उसकी गर्लफ्रेंड मिलकर बना रहे हैं Ex Wife को बेवकूफ?]

अब बस इसीलिए तलाक अटक गया है। वैसे करिश्मा ने संजय कपूर से 2003 में शादी की थी और इसी साल संदीप तोश्नीवाल ने भी शादी की थी। वहीं करिश्मा 2016 में संजय कपूर को तलाक दे चुकी हैं और संदीप फिलहाल इंतज़ार कर रहे हैं।

जानिए तलाक के बाद, अपने पति पर करिश्मा कपूर ने घरेलू हिंसा से लेकर मारपीट तक क्या क्या आरोप लगाए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X