..................... करिश्मा कपूर ने बहन करीना कपूर के साथ मनाया जन्मदिन, देखिए तस्वीरें | Karisma Kapoor rings in her 47th birthday with sister Kareena Kapoor and friends - Hindi Filmibeat

Pics: 47 साल की हुईं करिश्मा कपूर, करीना और गर्ल गैंग के साथ शुरू की बर्थ डे पार्टी

अभिनेत्री करिश्मा कपूर, 25 जून को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर करिश्मा कपूर ने पार्टी की शुरूआत कर दी है और उनकी बर्थ डे पार्टी में दिखीं बहन करीना कपूर खान और उनकी खास दोस्त अमृता अरोड़ा। गौरतलब है कोरोना नियमों के चलते हर कोई घर पर ही रहने की कोशिश कर रहा है।

करिश्मा कपूर ने भी केवल अपने करीबी दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन की पार्टी शुरू की। गौरतलब है कि हाल ही में करीना कपूर के करियर को भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हुए हैं।

karisma-kapoor-rings-in-her-47th-birthday-with-sister-kareena-kapoor-and-friends-see-pics

करिश्मा कपूर की शुरूआत भले ही इंडस्ट्री में औसत रही हो लेकिन धीरे धीरे उन्होंने अपनी मेहनत और लगातार काम करने की ललक के साथ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। अपने 30 साल के करियर में करिश्मा कपूर ने लगभग 60 फिल्में मुख्य लीड के तौर पर की हैं। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में ज़्यादातर काम 90 के दशक में ही किया है।

1001 में उनके करियर ने एक अलग दिशा ली थी फिल्म ज़ुबैदा के साथ। उनका आखिरी यादगार रोल था शक्ति द पावर। फिल्म में वो नाना पाटेकर के साथ दिखाई दी थीं।

छोटी सी उम्र में डेब्यू

छोटी सी उम्र में डेब्यू

करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में 16 साल में एंट्री की। उन्होंने पहली फिल्म में ही स्विम सूट पहनकर तहलका मचा दिया था। ये फिल्म थी प्रेम क़ैदी। करिश्मा कपूर के अपोज़िट इस फिल्म में एक्टर हरीश कुमार दिखाई दिए थे।

तोड़े परिवार के नियम

तोड़े परिवार के नियम

उस समय तक कपूर परिवार की बहू या बेटियां फिल्मों में काम नहीं करती थीं। करिश्मा कपूर अपने खानदान की पहली बेटी थीं जो फिल्मों में काम करने आईं।

कितनी बदली सूरत

कितनी बदली सूरत

भले करिश्मा कपूर करियर के शुरुआती दिनों बेहद साधारण और खास अच्छी नहीं दिखती थी लेकिन फिर भी वो आगे बढ़ते गई और अपने लुक्स और फैशन सेंस पर भी काफी मेहनत की।

अफेयर की चर्चा

अफेयर की चर्चा

करियर के शुरूआती दिनों में करिश्मा कपूर और अजय देवगन के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

सबसे सफल को स्टार

सबसे सफल को स्टार

गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में गिनी जाती है। उन्होंने साथ में लगभग 11 फिल्में की और सभी फिल्में एक पर एक थी।

अक्षय कुमार के साथ 10 फिल्में

अक्षय कुमार के साथ 10 फिल्में

करिश्मा कपूर की शायद ही किसी स्टार के साथ जोड़ी हिट नहीं हुई।अक्षय कुमार के साथ करिश्मा कपूर ने लगभग 10 फिल्में की। उस समय करिश्मा कपूर सुपरस्टार थीं और अक्षय कुमार भी करियर में आगे बढ़ रहे थे।

सलमान के साथ 9 फिल्में

सलमान के साथ 9 फिल्में

सलमान खान ने भी अपने करियर की सबसे ज्यादा फिल्में करिश्मा कपूर के साथ की हैं। करिश्मा और सलमान खान साथ में काफी क्यूट लगते थे। जीत, जुड़वा, बीवी नंबर वन जैसी हिट फिल्में दोनों ने बॉलीवुड को दी हैं।

फिल्में कम लेकिन अच्छी दोस्त

फिल्में कम लेकिन अच्छी दोस्त

शाहरूख खान के साथ भले करिश्मा ने दिल तो पागल है जैसी फिल्में की। भले शाहरूख खान के साथ करिश्मा कपूर ने ज्यादा फिल्में नहीं की लेकिन फिर भी करिश्मा कपूर शाहरूख की काफी अच्छी दोस्त हैं।

अपने ज़माने की सुपर स्टार

अपने ज़माने की सुपर स्टार

करिश्मा कपूर अपने ज़माने की सुपरस्टार रह चुकी हैं। माधुरी दीक्षित के बाद करिश्मा कपूर ऐसी एक्ट्रेस थी जिन्होंने बॉलीवुड पर राज किया। उनके जितनी हिट फिल्में अभी तक करीना भी नहीं दे पाई हैं।

सबको दी है टक्कर

सबको दी है टक्कर

हर बॉलीवुड स्टार का एक समय होता है, करिश्मा कपूर का भी था लेकिन वो अपने टैलेंट के दम पर जिस तरह बॉलीवुड में टिकी रहीं वो काबिले तारीफ है। करिश्मा कपूर ने अपने समय की हर बड़ी हीरोइन को टक्कर दी है और आज भी फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। हमारी ओर से उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X