कपूर फैमिली के गणेश उत्सव से गायब दिखीं आलिया भट्ट, लोगों ने पूछा- इस बार भी घर की बहू शामिल नहीं हुई ?

kapoor family

Kapoor Family celebrate ganesh utsav: कपूर फैमिली हर एक फंक्शन, जन्मदिन और त्योहार धूमधाम से मनाती है। बता दें कि गणेश उत्सव के खास मौके पर कपूर फैमिली में गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया था। इस खास मौके पर घर पर आयोजन रखा गया जिसमें लगभग पूरा ही कपूर परिवार नजर आया। हाल ही करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं इन फैमिली फोटो में जहां करीना कपूर, तैमूर, जेह, आदर जैन, रणधीर कपूर, बबीता, रणबीर कपूर और राहा समेत लगभग सभी घर वाले नजर आए, लेकिन इस खास मौके पर भी घर की बहू गायब दिखीं।

हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर गणपति उत्सव की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी परिवार वाले एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर बेबी राहा भी दिखीं। पहली बार राहा हरे रंग का सूट पहनी नजर आईं। राहा को यूं इंडियन कपड़ों में देख फैन्स ने तो तारीफों की लाइन लगा दी, लेकिन इस खास मौके पर आलिया भट्ट का हिस्सा ना होना फैन्स को काफी खला।

बता दें करिश्मा कपूर की इन तस्वीरों में जहां पूरे परिवार के बच्चों को इस उत्सव का हिस्सा बना देख लोगों ने जमकर तारीफें की हैं तो वहीं दूसरी ओर घर की बहू आलिया भट्ट के इस खास मौके से गायब होने के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राहा कितनी क्यूट है ये बहुत प्यार लगती है मुझे तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कितना अच्छा लगता है परिवार का साथ में त्योहार मनाना। वहीं एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा-इस बार भी घर की बहू शामिल नहीं हुई। तो वहीं दूसरे ने लिखा- आलिया कहां गायब हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X