संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर क्या नहीं है करिश्मा के बच्चों का हक ? प्रिया के वकील ने खोला राज

Karisma Kapoor

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन जून में पोलो खेलते समय हो गया था। रिपोर्ट्स यह दावा करती हैं कि संजय कपूर को हार्ट अटैक आया था। बिनेजमैन की प्रेयर मीट भी नहीं हुई थी कि घर में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद छिड़ गया था। जहां पहले संजय कपूर की मां ने भी संपत्ति और वसीयत को लेकर सवाल उठाए वहीं अब करिश्मा कपूर के बच्चों ने भी कोर्ट में केस कर दिया है।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने मुकदमा दायर करते समय कहा कि उनकी वसीयत में फेर बदल किए गए हैं और रुपयों की फेराफेरी भी हुई है। वहीं अब बच्चों कि इन बातों को सुन प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने कहा कि- संजय कपूर की वसीयत को वैध कानूनी चुनौती नहीं दी जा सकती है। उनकी शिकायत में किसी तरह का वाद विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दायर करने से एक महीने पहले से ही वह इस वसीयत के बारे में अच्छे से जानते थे। वहीं जैसे ही इस बारे में जस्टिस ज्योति सिंह को मालूम हुआ उन्होंने कड़ी फटकार लगाई।

राजीव ने आगे कहा कि उन्होंने किसी भी वसीयत को स्पेलिंग एरर होने की वजह से अमान्य होते नहीं देखा अगर वसीयत में छोटी मोटी गलतियां भी होती हैं तो इससे वसीयत अमान्य नहीं हो जाएगी। बस जालसाजी है और कुछ नहीं। उन्होंने आगे कहा कि प्रिया सचदेव बैंकर हैं तो क्या वह अपने बेटे का नाम गलत लिखवाएंगी। वसीयत में यह नहीं देखा जाता है कि किसके पास है और कब सामने आई बल्कि यह देखा जाता है कि पेपर्स पर साइन किसके हैं और असली ही हैं ना। यह मामला तो अब पत्नी बनाम पत्नी का है तो जाहिर सी बात है कि जो मौजूदा पत्नी हैं प्रिया सचदेव उन्हें ही प्राथमिकता दी जाएगी ना की पूर्व पत्नी को।

वह तो बस यही कहते हैं कि संजय ऐसा नहीं कर सकते थे वह छुट्टी पर थे। वह बच्चों को वसीयत से वंचित नहीं कर सकते थे, लेकिन मैं आपको बताता हूं कि करिश्मा कपूर के बच्चों को आखिर इस वसीयत में क्यों नहीं जोड़ गया। दरअसल उन्हें एक ट्रस्ट के जरिए पर्याप्त मात्रा में प्रॉपर्टी और रुपये दिए गए थे।

More from Filmibeat

Read more about: karisma kapoor priya sachdev
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X