..................... Karisma Kapoor in tears with kids spotted first time after sunjay Kapoor funeral Kapoors left for Sunjay kapur last rites - Hindi Filmibeat

संजय कपूर के अंतिम संस्कार के लिए आनन फानन में दिल्ली रवाना हुई करिश्मा कपूर, बदहवास हालत में दौड़ी लोलो

Karisma Kapoor At Sunjay Kapur

Karisma Kapoor At Sunjay Kapur Funeral: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की असमय मौत से पूरा देश हैरान रह गया था। नागरिकता की कुछ फॉर्मैलिटी के कारण संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में हो रहा है। संजय कपूर के अंतिम संस्कार में जाने के लिए करिश्मा कपूर दोनों बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। ऐसे में संजय कपूर की मौत के बाद अब करिश्मा को पहली बार देखा गया है। करिश्मा कपूर इस दौरान सदमे में दिखाई दीं।

दिल्ली के लिए रवाना होते समय करिश्मा कपूर सफेद लिबास में काले चश्मे से अपनी सूजी रूआंसा आंखों को छुपाई नजर आ रही थीं। इसके साथ ही करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दोनों बच्चे भी काफी परेशान दिखाई दे रहे थे। बता दें कि संजय कपूर की मौत के बाद से ही करिश्म कपूर ने खुद को घर में कैद किया हुआ था। वहीं अब संजय कपूर के अंतिम संस्कार में जाने के लिए करिश्मा पहली बार घर से निकली हैं।

करिश्मा कपूर को इस हालक में देखकर उनके फैंस का कलेजा फट रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली थी और गले में डंक लगने की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा। संजय एक पोलो टीम - ऑरियस चलाते थे, जिसके वे मैनेजर थे। वे सुजान के खिलाफ खेल रहे थे।

सिर्फ करिश्मा ही नहीं बल्कि उनकी बहन करीना कपूर भी अपने पति सैफ के साथ पहुंचीं। दोनों बहुत जल्दी में थे और सीधा निकल गए। निधन की खबर आने से छह घंटे पहले संजय ने अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। उनके आखिरी ट्वीट में लिखा था, 'अहमदाबाद में एयर इंडिया की दुखद दुर्घटना की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करे।'

इस बीच, सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक नोट के अनुसार, 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। इस नोट पर उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर, उनकी पत्नी प्रिया और बच्चों सफीरा, अजारियास के साइन हैं। नोट में उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा के बच्चों समायरा और कियान के भी नाम लिखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X