पैसे-प्रॉपर्टी के लिए बुरी तरह तड़प रही करिश्मा कपूर की एक्स सास! बुढ़ापे में सौतन ने कर दी ऐसी हालत?

Karisma Kapoor Ex Mother In Law Rani Kapur: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और नामी बिजनेसमैन और संजय कपूर के निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। संजय कपूर की माँ रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक नया सिविल मुकदमा दायर किया है।

Karisma Kapoor Ex Mother In Law Rani Kapur

रानी कपूर ने अपने बेटे की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर पर आरोप लगाया है कि उसने और अन्य सदस्यों ने धोखे से एक ट्रस्ट बनाकर मौजूदा पारिवारिक संपत्ति को अपने पक्ष में कर लिया।

रानी कपूर का कहना है कि "RK फैमिली ट्रस्ट" कथित तौर पर अक्टूबर 2017 में बनाया गया ट्रस्ट असल में फर्जी, अवैध और जबरन प्रभाव में तैयार किया गया था। इस ट्रस्ट के ज़रिये उनकी संपत्ति, निवेश और सॉना ग्रुप जैसी कंपनियों में नियंत्रण को प्रिया और अन्य के पक्ष में मोड़ा गया है।

वे अदालत से यह मांग कर रही हैं कि:

-ट्रस्ट को अवैध घोषित किया जाएं।
-ट्रस्ट को भंग किया जाए।
-सभी संपत्तियां वापस उन्हें सौंप दी जाएं।
-दोषियों को ट्रस्ट के फ़ायदे उठाने से रोका जाए।
-पूरे खाते और दस्तावेज़ों का पूर्ण लेखा-जोखा पेश किया जाए।
-उनके खिलाफ किए गए सभी गलत क़दम रद्द किए जाएं।

रानी कपूर का कहना है कि उनके पति का वसीयतनामा उनके नाम था, लेकिन बाद में उनकी सेहत ख़राब होने पर प्रिया और अन्य ने इसे अपने फ़ायदे के लिए बदल दिया। उन्होंने दावा किया कि ट्रस्ट के दस्तावेज़ों पर उनके सही हस्ताक्षर नहीं हैं और कई कागज़ों में जाली हस्ताक्षर और मुहर उपयोग की गयी है। अब मामला दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है, और अदालत से इन सभी आरोपों पर फैसला देने को कहा गया है।

More from Filmibeat

Read more about: karisma kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X