9वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर इमोशनल हुई Priya Sachdev, दिवंगत पति संजय कपूर को लेकर शेयर किया खूबसूरत नोट

Priya Sachdev Emotional Post For Sunjay Kapur: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की मृत्यु पिछले साल 12 जून 2025 को हो गई थी। 53 साल की उम्र में लंदन में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। वह भारत के जाने-माने बिजनेसमैन भी हुआ करते थे।

Priya Sachdev Emotional Post For Sunjay Kapur

बताते चलें कि संजय कपूर की दोस्ती इंग्लैंड के प्रिंस विलियम से थी और दोनों कई बार साथ में पोलो मैच खेलते थे। पोलो खेल संजय कपूर को बहुत ज्यादा पसंद था और इसी गेम को खेलते हुए उनका हार्ट अटैक आ गया। दरअसल उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी को निगल लिया था।

अब इसी बीच संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल संजय कपूर और प्रिया की शादी को 9 साल पूरे हो चुके हैं और अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर प्रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

प्रिया सचदेव ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "हैप्पी एनिवर्सरी, J पिछले साल हमारी 8वीं सालगिरह के मौके पर हमने तुम्हारे दोस्त को दोस्तों के साथ में पार्टी की। उस शोर-शराबे वाले माहौल में खूब हंसी मजाक हुआ। तुमने मेरी तरफ देख कर कहा कि तुम चाहते हो कि हम अगले सात जन्मों तक साथ रहे। लेकिन अब मैं तुम्हारी इस बात को पक्का मन कर चल रही हूं।"

प्रिया सचदेव अपनी पोस्ट में आगे लिखती है कि "हमारी सातवीं सालगिरह पर तुमने मेरे लिए एक बहुत ही प्यारा नोट भी लिखा था। वह मेरे लिए बहुत कीमती था। मैंने उसके हर एक शब्द को अपने दिल में संजोकर रखा हुआ है और हमेशा रखूंगी।"

प्रिया आगे लिखती है कि "तुम सिर्फ मेरे पति नहीं थे बल्कि तुम मेरे सोलमेट, मेरी सेफ प्लेस और मेरी धड़कन थे। तुम्हारे साथ में मुझे अपना घर मिल गया था। तुमसे प्यार करना मेरी जिंदगी का बहुत ही खूबसूरत अनुभव था और तुम आम सी चीजों को भी जादू बना दिया करते थे।"

प्रिया ने लिखा कि "मेरे प्यार, तुम मेरे अतीत का हिस्सा नहीं हो बल्कि तुम तो मेरे भविष्य में मेरा इंतजार कर रहे हो। हमारी कहानी खत्म नहीं हुई है। शादी की सालगिरह की मुबारक हो मेरे हमसफर। ठीक उसी कहावत की तरह जो तुमने हमारे लिए ढूंढी थी। यह तो हमारे साथ बिताए समय की बस एक शुरुआत है। शादी के 7 साल और साथ बिताए हुए 7 जन्म और अगर मुझे जिंदगी में दोबारा जीने का मौका मिले तो मैं अपनी हर एक गलती को दोहराना चाहूंगी। बेसरते वह गलती मुझे वापस तुम्हारे पास में ले आए। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करूंगी।"

अब लगातार संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव की। प्रिया सचदेव की इस पोस्ट पर काफी सारे लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। साथ ही उनको सांत्वना देते हुए भी देखे जा सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: priya sachdev
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X