Sanjay Kapoor की मौत पर मां ने उठाए सवाल, बोलीं- 'हादसा नहीं, साजिश लगती है, पॉपर्टी हड़पना चाहते हैं लोग'

Sunjay Kapur Death Mystery: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर की अचानक हुई मौत को लेकर उनकी मां रानी कपूर ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। संजय की मां का कहना है कि उन्हें अब तक अपने बेटे की मौत की असली वजह नहीं बताई गई है और कुछ लोग उनकी फैमिली प्रॉपर्टी पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
संदिग्ध हालात में हुई संजय कपूर की मौत
संजय कपूर, जो सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, उनका निधन 12 जून को यूनाइटेड किंगडम (UK) में पोलो खेलते वक्त हुआ था। बताया गया कि खेल के दौरान उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उन्हें गले में जलन हुई और घबराहट के चलते दिल का दौरा पड़ा। तमाम कोशिशों के बावजूद, उन्हें नहीं बचाया जा सका।
लेकिन उनकी मां रानी कपूर ने इस घटना पर शक जताते हुए कहा कि मौत की परिस्थितियां "संदिग्ध और अस्पष्ट" थीं।
कंपनी को लिखा लेटर
संजय की मौत के करीब एक महीने बाद, रानी कपूर ने कंपनी को एक लेटर लिखकर सालान आम मीटिंग कैंसिल करने की मांग की। उनका कहना है कि उन्हें अब तक कोई ठोस जवाब या मौत से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं दिए गए हैं। उन्होंने लिखा: =मेरे बेटे का दुखद निधन संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ, लेकिन अब तक मुझे सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स से ही जानकारी मिल पा रही है।"
प्रॉपर्टी और डॉक्यूमेंट को लेकर गंभीर आरोप
रानी कपूर का आरोप है कि उनके पास ना तो बैंक अकाउंट की पूरी डिटेल है और ना ही उन्हें कंपनी के मामलों में कोई अधिकार दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कुछ पेपर्स पर जबरन साइन कराए गए- "शोक के इस कठिन समय में, मुझसे कई बार कॉन्टैक्ट किया गया और बिना जानकारी दिए डॉक्यूमेंट्स पर साइन करवाए गए। मैं बहुत ज्यादा स्ट्रेस में थी और फिर भी मुझे अकेले, बंद कमरे में डॉक्यूमेंट्स साइन करने के लिए मजबूर किया गया।"
परिवार में कौन-कौन हैं?
संजय कपूर की वर्तमान पत्नी का नाम प्रिया सचदेव है और उनका एक बेटा है - अजारियास कपूर, जिसका जन्म दिसंबर 2018 में हुआ था। इससे पहले संजय की शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं- समायरा कपूर और कियान राज कपूर।


Click it and Unblock the Notifications













