करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की ये तस्वीरें हो रही वायरल..प्रिया सचदेव ने की शेयर
Recommended Video

कानूनी रूप से करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर 2017 में अलग हो गए। कानूनी रूप से अलग होने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली।उनके बच्चों की कस्टडी भी करिश्मा कपूर को दी गई। करिश्मा कपूर मुंबई में रहती हैं तो संजय कपूर दिल्ली में।
लेकिन हाल में संजय कपूर की पत्नी ने कुछ तस्वीरें शेयर की जो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल प्रिया सचदेव ने संजय-करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान की संजय कपूर के साथ तस्वीरें शेयर की जो लोगों को काफी पसंद आ रही है।
संजय कपूर अपनी बेटी समायरा के साथ इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी प्रिया सचदेव का मानना है कि संजय कपूर काफी डॉटिंग पिता है।

अपने बेटे कियान के साथ संजय कपूर कुछ इस अंदाज में नजर आए। दोनों की ये तस्वीर वाकई काफी क्यूट है। कियान भी इसमें हमेशा की तरह क्यूट लग रहे हैं। बहरहाल ये तो साफ दिख रहा है कि भले करिश्मा कपूर से उनके रिश्तों में खटास आई हो लेकिन बच्चों के साथ वो अच्छा रिश्ता बनाने में कामयाब रहे।


Click it and Unblock the Notifications
