..................... Karisma Kapoor ex husband Sanajy Kapur is married to Priya Sachdev - Hindi Filmibeat

करिश्मा के पति ने गुपचुप कर ली तीसरी शादी...तस्वीरों मे मचाया हंगामा

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी कर ली है।

By Shweta

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने अपनी काफी सालों की गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से दिल्ली में शादी कर ली है। दोनों ने काफी प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे। प्रिया सचदेव मॉडल और ऐक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। वो तनिषा मुखर्जी और उदय चोपड़ा की फिल्म नील एन निक्की में भी नजर आ चुकी हैं।

मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार दिल्ली में संजय कपूर और प्रिया सचदेव ने बेहद निजी समारोह में शादी रचाई और साथ ही आपको बता दें कि संजय कपूर दिल्ली बेस्ड बिजनसमैन हैं।

karisma-kapoor-ex-husband-sanjay-kapur-is-married-to-priya-sachdev

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। और संजय कपूर करिश्मा कपूर से तलाक की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे।

संजय कपूर की प्रिया सचदेव से ये तीसरी शादी है तो प्रिया सचदेव की दूसरी। इससे पहले प्रिया सचदेव ने सैंट चटवाल के बेचे विक्रम चटवाल से शादी की थी। काफी धूमधाम से हुई ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और प्रिया न्यूयॉर्क से वापस लौट आईं।

संजय कपूर ने पहली शादी नंदिता महतानी से की थी और उनसे तलाक लेने के बाद उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की।उनके दो बच्चे समायरा और कियान भी करिश्मा कपूर के साथ रहते हैं।

प्रिया सचदेव दिल्ली की काफी अमीर परिवार से आती हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से पढ़ाई की है और एक साल इन्वेस्टमेंट बैंकर के बतौर पर जॉब भी कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X