अभी नहीं सूखे करिश्मा कपूर के आंसू, मौत के बाद संजय कपूर के लिए दिल चीर देने वाली बात
Karisma Kapoor Post For Sunjay Kapur: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने दिवंगत एक्स हसबैंड संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। शुक्रवार को इस बेहद इमोशनल दिन पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर लिखा, "संजय आप हमारे दिल में हमेशा रहोगे।"

2003 में हुई थी शादी
बता दें कि करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजमेसमैन संजय कपूर का 53 वर्ष की आयु में 12 जून 2025 को निधन हो गया था। संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे (समायरा और कियान) हैं।
संजय कपूर की तीन शादी
साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। हालांकि, करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी नहीं की और वह सिंगल रहकर अपने दोनों बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं।
करिश्मा कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट
अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बात करें, तो उन्होंने लंबे अंतराल के बाद क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'ब्राउन' से मुख्य भूमिका में वापसी की है। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 5 जून को विशेष रूप से जी5 पर रिलीज की गई है। सीरीज में करिश्मा कपूर ने 'रीटा ब्राउन' नाम की एक एंग्लो-इंडियन पुलिस डिटेक्टिव की भूमिका निभाई है। रीटा का किरदार काफी जटिल है, जो शराब की लत, अपने अतीत के ट्रॉमा और बदनामी से जूझ रही है।
7 एपिसोड की सीरीज
इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड्स हैं, और प्रत्येक एपिसोड लगभग 40 से 45 मिनट का है। इसका निर्देशन अभिनय देव ने किया है और यह अमीत बरुआ के 2016 के उपन्यास 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है। इस सीरीज में सूर्या शर्मा (इंस्पेक्टर अर्जुन सिन्हा), सोनी राजदान, जिशू सेनगुप्ता, और अजिंक्य देव (धीरज जायसवाल के रूप में) भी अहम किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
