करिश्मा ने तलाक लेने का फैसला किया?

By Jaya Nigam

करिश्मा कपूर और दिल्ली के उद्योगपति संजय की शादी लगभग खात्मे पर आ चुकी है। 7 साल के दुखद अनुभव के बाद आखिरकार करिश्मा कपूर ने तलाक लेने का फैसला कर ही लिया। मुंबई मिरर ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि अगर करिश्मा ने अब त क तलाक की अर्जी नहीं दी तो वह अब किसी भी पल दे सकती हैं। क्योंकि वह अपनी शादी से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी हैं और बेहद अकेली महसूस कर रही हैं।

करिश्मा और उनके पति संजय काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। करिश्मा बहुत समय से मुंबई में अकेले अपनी बच्ची के साथ रहती हैं जबकि संजय दिल्ली में रहते हैं। इसी साल के मार्च में करिश्मा ने अपने दूसरे बच्चे कियान को जन्म दिया है। उस समय भी संजय बजाय करिश्मा के पास होने के दिल्ली की मॉडलों के अगल-बगल चक्कर काट रहे थे। आजकल न्यूयॉर्क के एक सेलेब्रिटी से हाल में ही अलग हुई मॉडल के साथ वह अक्सर सोशलाइट पार्टियों में दिखते हैं। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब दिखते हैं।

करिश्मा ने अपना अकेलापन बांटने के लिए अपने बच्चों को अपना सहारा बनाया हुआ है। इसके अलावा वह अपनी शादी बचाने के लिए पहले ही काफी सारे समझौते कर चुकी हैं। जिनमे से अपना फिल्मी करियर छोड़ना मुख्य रहा। लेकिन इसके बावजूद संजय कभी करिश्मा और अपने बच्चों के लिए बहुत ज्यादा चिंतित नहीं नजर आए। संजय करिश्मा से शादी करने से पहले अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X