एलिमनी बंद होते ही रुकी करिश्मा कपूर के बच्चों की पढ़ाई, 2 महीनों से जमा नहीं हुई स्कूल कॉलेज की फीस

Karisma Kapoor Children Education: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद खुद को और बच्चों को संभालते हुए मूव ऑन करने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच संजय कपूर की वसीयत के कारण करिश्मा कपूर और प्रिया सचवेद काफी विवादों में भी आ गई है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की प्रॉपर्टी में हिस्सा लेने के लिए प्रिया के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा किया हुआ है।
वहीं अब करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर ने कोर्ट में ऐसी बात कह दी है जिसके कारण उन्हें कोर्ट ने फटकार लगाई है। करिश्मा की बेटी समायरा कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि वह अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं और उनकी दो महीने की फीस जमा नहीं हुई है। समायरा के इस आरोप को संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर ने समायरा गलत बताया है। साथ ही इस तरह की बातें सुनकर जज ने नाराजगी जताई और कहा कि वह नहीं चाहते कि यह कानूनी कार्रवाई "मेलोड्रामैटिक" हो जाए।
14 नवंबर को हाई कोर्ट ने करिश्मा के दोनों बच्चों की एक अर्जी अंतरिम रोक पर सुनवाई की। जिसमें प्रिया कपूर को संजय कपूर की संपत्ति बेचने से रोकने की मांग की गई थी। बच्चों की ओर से पेश हुए वकील महेश जेठमलानी ने कोर्ट को बताया कि समायरा की दो महीने की फीस बकाया है। वकील ने दलील दी कि बच्चों की संपत्ति की जिम्मेदारी प्रिया कपूर (डिफेंडेंट नंबर 1) की है। साथ ही उन्होंने कहा कि तलाक के समझौते के तहत, संजय कपूर को बच्चों की पढ़ाई और रहने का खर्च उठाना था।
इस बात पर जज ने वकील से कहा कि वह इस पर 30 सेकंड से ज़्यादा समय नहीं लगाना चाहते और इस तरह के मुद्दे उनके कोर्ट में दोबारा नहीं आने चाहिए। जज ने साफ कहा- मैं नहीं चाहता कि यह सुनवाई


Click it and Unblock the Notifications











