..................... Karisma Kapoor Daughter Samaira Kapoor Photos Viral Fans Said Next Star Kid Is Ready - Hindi Filmibeat

लाइमलाइट से दूर रहने वाली करिश्मा कपूर की बेटी अचानक हुई वायरल, तस्वीरें देख लोग बोले- नेक्स्ट स्टार किड...

Karisma Kapoor Daughter Samaira Kapoor: करिश्मा कपूर 90 के दशक की बॉलीवुड की एक टैलेंटेड अभिनेत्री मानी जाती है। उन्होंने अपने दौर में काफी हिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों पर भी राज किया। आज भी उनके फैंस उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनके टैलेंट को लेकर काफी उन्हें पसंद करते हैं। लेकिन इस बार करिश्मा कपूर नहीं बल्कि उनकी बेटी समायरा कपूर लाइमलाइट में बनी हुई है।

Samaira Kapoor

करिश्मा कपूर की बेटी का गॉर्जियस अंदाज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में समायरा कपूर को मुंबई में एक पब्लिक प्लेस पर देखा गया। जहां पर उनका बेहद ही स्टाइलिश और सिंपल अंदाज देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने स्ट्रेपलेस ड्रेस पहनी हुई थी। नो मेकअप लुक में और खुले बालों में वह काफी ब्यूटीफुल लग रही थी। इस दौरान करिश्मा कपूर भी अपनी बेटी के साथ में थी। तभी दोनों मां बेटी की जोड़ी नजर आई। अब लगातार समायरा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फैन्स ने दी बॉलीवुड में आने की नसीहत

समायरा कपूर की इन तस्वीरों पर फैन्स भी खूब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। काफी लोगों ने ब्यूटीफुल बता रहे हैं तो काफी लोग कह रहे हैं कि समायरा कपूर को बॉलीवुड में एंट्री कर लेनी चाहिए। हालांकि काफी लोग संजय कपूर की उन्हें कार्बन कॉपी भी बता रहे हैं।

समायरा कपूर की पढ़ाई

अगर हम समायरा कपूर की बात करें तो आपको बता दें कि अभी उनकी उम्र सिर्फ 21 साल की है। उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है। लेकिन अभी वह अमेरिका के मैसाचूसेट्स में टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही है। 2027 में उनकी ग्रेजुएशन पूरी हो जाएगी और सोशल मीडिया पर वह बेहद कम एक्टिव नजर आती है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है और वह अपनी मां के सुपरस्टार होने के बावजूद भी लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहना पसंद करती हैं।

करिश्मा और संजय का रिश्ता

अगर हम समायरा कपूर के माता-पिता की बात करें तो आपको बता दें कि करिश्मा कपूर बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और अभी के वक्त में भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव है। साल 2003 में उनकी दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी हुई थी। करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं बेटी का नाम समायरा कपूर है और बेटे का नाम कियान कपूर है। लेकिन करिश्मा और संजय की शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई। 2014 में उनका तलाक हो गया और पिछले साल संजय कपूर का भी निधन हो गया।

Read more about: karisma kapoor samaira kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X