संजय कपूर से पहले इस बिजनेसमैन संग जुड़ चुका है करिश्मा कपूर का नाम, जवानी में तोड़ चुकी हैं 6 मर्दों का दिल

Karisma Kapoor

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हैं। कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर साल 2003 में बिजनेस टाइकून संजय कपूर से शादी रचाई थी। संजय और करिश्मा के दो बच्चे हुए कई कोशिशों के बाद भी संजय और करिश्मा का रिश्ता नहीं सुधरा और शादी के 12 साल बाद करिश्मा और संजय का तलाक हो गया। बता दें कि संजय कपूर भी अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनके प्रॉपर्टी को लेकर विवाद छिड़ा है।


इनके साथ जुड़ चुकी हैं करिश्मा के अफेयर की अफवाहें

बता दें कि करिश्मा कपूर फिलहाल फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन एक समय था जब करिश्मा कपूर एक से एक हिट फिल्में दिया करती थीं। करिश्मा की खूबसूरती के लाखों नहीं करोड़ों लोग दीवाने थे। कहा जाता है कि करिश्मा पर आम ही नहीं बल्कि सितारे भी फिदा थे। करिश्मा को देखते ही लोगों के दिल धड़कने लगते थे। बता दें कि उन दिनों करिश्मा कपूर का नाम कई बॉलीवुड के हिट एक्टर्स के साथ जुड़ा था। कहा यह भी जाता है कि करिश्मा ने बॉलीवुड के इस पॉपुलर एक्टर को डेट किया था, लेकिन जब बात पब्लिक में आई तब उन्होंने मैं अभी छोटी बच्ची हूं कहकर बात टाल दी थी। चलिए आज जानते हैं कि करिश्मा की अफेयर इस लिस्ट में किस-किस एक्टर और बिजनेस मैन का नाम था शामिल।

कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है करिश्मा का नाम

वैसे तो करिश्मा कपूर का नाम कई सितारों और बिजनेसमैन के साथ जुड़ा है। कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन, गोविंदा और सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर का नाम जुड़ा था, लेकिन एक और भी एक्टर है जो करिश्मा को दिलों जान से चाहने लगा था। ऐसा माना जाता है कि करिश्मा कपूर और अजय देवगन एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोनों ने साथ में जिगरी, सुहाग, संग्राम जैसी कई फिल्में की हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को इतनी पसंद आई कि लोग ने इस जोड़ी को रियल लाइफ में भी देखना पसंद करने लगे। उन दिनों दोनों के अफेयर के चर्चे भी काफी उड़े थे।

मैं अभी बच्ची हूं...

लेकिन स्टारडम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने इन अफवाहों को ही खत्म कर दिया था। करिश्मा ने कहा था कि वह बस अच्छे दोस्त हैं और कुछ भी नहीं है हमारे बीच और मुझे नहीं पता की उनके मन में क्या है क्योंकि उन्होंने कभी भी मुझे बताया नहीं। हम शादी करने जा रहे हैं कौन इस तरह की बातें फैला रहा है। मैं तो अभी छोटी बच्ची हूं।

इस बिजनेसमैन संग जुड़ चुका है नाम

बता दें कि कई सितारों के अलावा करिश्मा कपूर का नाम बिजनेसमैन के साथ भी जुड़ चुका है। करिश्मा कपूर के एक अफेयर की चर्चा बिजनेसमैन जेह वाडिया के भी हुई थी। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में जेह को लेकर भी बात कही थी उन्होंने कहा था कि लंदन से जेह का मुझे कॉल आया था। उसने बोला कि ये सब मैं क्या सुन रहा हूं। इसलिए ही तुम एक्ट्रेस बनी हो। मेरा दोस्त है। तब समझ नहीं आ रहा था कि जब वो भारत आएगा तब मैं कैसे सामना करूंगी।

Read more about: karisma kapoor trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X