करिश्मा कपूर ने करीना कपूर की पहली तस्वीर के साथ किया भांजे का स्वागत

करीना कपूर खान और सैफ अली खान, 21 फरवरी को एक बेटे के माता पिता बने। तैमूर अली खान अपने छोटे भाई से मिलने, पापा के साथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिखाई दिए। वहीं नन्हें मेहमान का स्वागत करने नाना - नानी बबीता, रणधीर कपूर और मासी करिश्मा कपूर भी पहुंची।

अब करिश्मा कपूर ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए भांजे का स्वागत करने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला। ये पोस्ट, करीना कपूर खान के जन्म के बाद की है। उनकी पहली तस्वीर।

karisma-kapoor-congratulates-kareena-kapoor-for-becoming-mom-with-her-first-pic

करिश्मा ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - ये मेरी बहन है जब वो पैदा हुई थी। और अब वो फिर से मां बन चुकी हैं। मैं फिर से मासी बन चुकी हूं और बहुत ही ज़्यादा उत्साहित हूं।

वैसे करीना कपूर खान के बचपन की तस्वीरें वाकई काफी मज़ेदार हैं। आप भी इन तस्वीरों में बेबो का भोलापन इग्नोर नहीं कर पाएंगे।

मेकअप क्वीन

मेकअप क्वीन

इस तस्वीर को देखकर तो आज करीना भी खूब हंसती होंगी। ऐसा लगता है कि शायद वो किसी स्कूल फंक्शन के लिए तैयार हुई हैं।

रणबीर के साथ मस्ती

रणबीर के साथ मस्ती

रणबीर कपूर के साथ करीना कपूर की तस्वीर जिसमें सभी बस खेलने के मूड में हैं।

मां की गोद

मां की गोद

करीना कपूर इसमें अपनी मम्मी की गोद में बैठी हैं और साथ में करिश्मा भी हैं। करिश्मा कपूर से करीना कपूर सबसे ज्यादा प्यार करती हैं और ये बात वो खुद भी हमेशा कहती हैं।

करीना का मूड

करीना का मूड

करीना कपूर मूडी तो हमेशा से ही हैं। इसमें उनका मूड बिल्कुल शैतानी करने का है।

बेहद क्यूट

बेहद क्यूट

करीना की क्यूटनेस का भी जवाब नहीं है। उस जमाने में अगर स्टार किड को इतना लाइमलाइट मिलता जितना आज मिलता है तो शायद करीना अबराम और आराध्या से भी ज्यादा सुर्खियों में रहतीं।

किस सोच में हो?

किस सोच में हो?

कुछ सोचना भी तो जरूरी है और पोज देने में करीना का जवाब तब भी नहीं था।करीना कपूर की बहुत ही क्यूट सी एक तस्वीर।

Awww

Awww

भोली भाली जापानी गुड़िया जैसी तू! वाकई करीना की इस तस्वीर को देखकर बस यही गाना याद आता है। बचपन में वो किसी डॉल से कम नहीं दिखती थी और ये तस्वीर इस बात का सुबूत हैं।

बचपन के दिन

बचपन के दिन

बचपन के दिनों से करीना और करिश्मा की एक और प्यारी सी तस्वीर जहां दोनों शायद किसी पहाड़ी जगह घूमने गई हैं।

वो प्यारे दिन

वो प्यारे दिन

करीना के Teen Days की एक बेहद प्यारी तस्वीर। ऐसा लगता है कि करीना ने ताज़ा ताज़ा कुछ कुछ होता है देखी थी।

अइय्यो

अइय्यो

बताईए अब करीना और सलमान की इस तस्वीर को देखकर कौन कहेगा कि आगे चलकर दोनों तेरी मेरी प्रेम कहानी जैसा चार्टबस्टर गाना देंगे और उनकी केमिस्ट्री का हर कोई फैन हो जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X