..................... Karisma Kapoor come back to glam after ex husband sunjay kapur death Karisma Kapoor yellow saree look - Hindi Filmibeat

Watch- एक्स पति की मौत के बाद करिश्मा कपूर ने पहली बार किया इतना शृंगार, सज-धज कर निकली जश्न मनाने

Karisma Kapoor Video

Karisma Kapoor Video: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का नाम इन दिनों एक्स हसबैंड संजय कपूर की असमय मौत के बाद से सुर्खियों में बना हुआ है। सौतन प्रिया सचदेव के खिलाफ प्रॉपर्टी विवाद के बीच अब करिश्मा कपूर अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। संजय कपूर की मौत के बाद ये पहली बार है जब करिश्मा कपूर का इतना ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज दिखा है।

करिश्मा कपूर के लुक की बात करें तो वो इस दौरान पीले रंग की सुनहरी साड़ी में सजी धजी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही करिश्मा कपूर ने पहले की तरह खुलकर पैपराजी को पोज भी दिए। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को सिल्वर हाई हील्स के साथ पेयर किया था। वहीं लाइट मेकअप के साथ उनकी अदाओं के तो कहने ही क्या। इसके साथ ही करिश्मा कपूर के बालों में लगा गजरा उनके इस लुक की जान बना दिखाई दे रहा है।

इससे पहले अभी तक करिश्मा पब्लिक अपीयरेंस से बचती ही दिखाई दे रही थी। साथ ही उन्हें जब भी स्पॉट किया गया तो वो गहरे सदमे में ही नजर आती थी। वहीं अब करिश्मा धीरे धीरे बच्चों और परिवार के लिए खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं और देखकर उनके फैंस भी काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

Read more about: karisma kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X