करिश्मा कपूर के बच्चों को खल रही पिता की कमी, प्रॉपर्टी विवाद के बीच ऐसे सेलिब्रेट किया संजय कपूर का जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर का निधन इसी साल जून में पोलो खेलते समय हुआ था। बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी अचानक मौत हो गई थी। संजय कपूर की आकस्मिक मौत की खबर ने परिवार वालों और दोस्तों को हिला दिया। हर कोई संजय कपूर की मौत की खबर सुन हैरान रह गया, लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी की बात तो यह हुई कि संजय कपूर की प्रेयर मीट भी नहीं हुई थी और घर में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया।
प्रिया ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
संजय कपूर की मां के साथ ही करिश्मा कपूर के बच्चे भी प्रॉपर्टी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इतना ही नहीं करिश्मा के बच्चों ने समायरा और कियान ने कोर्ट केस भी छेड़ दिया। जिसमें उन्होंने अपनी सौतेली मां पर पैसों की हेराफेरी वसीयत बदलने तक के आरोप लगा दिए। वहीं अदालत में लगातार चल रही इस केस की सुनवाई के बीच 15 अक्तूबर को संजय कपूर के जन्मदिन के मौके पर प्रिया सचदेव ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने संजय कपूर को याद किया। बता दें कि इस वीडियो में प्रिया और संजय के बच्चे और परिवार के अलावा करिश्मा कपूर के बच्चे भी नजर आए।
सादगी से मनाया पिता का जन्मदिन
प्रिया के पोस्ट के बाद करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया। जिसमें करिश्मा ने एक केक का फोटो शेयर किया है। जिसपर बच्चों ने 'हैप्पी बर्थडे' डैड लिखवाया है सिंपल सादा केके के ऊपर 1 सिंगल मोमबत्ती लगी है। करिश्मा के इस पोस्ट को देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं। बच्चे अपने पिता को कितना मिस कर रहे हैं। उनके जाने से बच्चों की जिंदगी पर खास असर पड़ा है। वहीं केक पर लिखी बच्चों की भावनाएं देख मौसी करीना कपूर ने भी पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा- 'समायरा कियान पापा तुम दोनों को हमेशा प्रोटेक्ट करेंगे'।

वसीयत में फेरबदल
आपको बता दें कि संजय कपूर की प्रॉपर्टी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। करिश्मा के वकील ने संजय कपूर की वसीयत पर सवाल उठाए हैं। वसीयत में गड़बड़ी और फेर बदल को लेकर भी कई बातें सामने आ रही हैं। अब देखना यह होगा कि यह केस किसके पक्ष में जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications