..................... Karisma Kapoor children kian and samara moves delhi HC against step mother Priya Sachdeva for sunjay kapur 30000 propery will - Hindi Filmibeat

संजय कपूर की मौत के बाद सौतेली मां प्रिया से परेशान करिश्मा के बच्चे पहुंचे HC, 30,000 करोड़ में मांगा हिस्सा

Karisma Kapoor Children Moves HC

Karisma Kapoor Children Moves HC: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद से ही लाइफ के टफ फेज में हैं। जहां एक ओर करिश्मा कपूर की पब्लिक अपियरेंस और पार्टी में मौजूदगी भी ना के बराबर दिखाई दे रही तो वहीं अब उनकी लाइफ में कोर्ट-कचहरी के चैप्टर भी जुड़ गए हैं। दरअसल, करिश्मा कपूर के बच्चों कियान राज कपूर और समायरा राज कपूर अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव की हरकतों से परेशान होकर हाई कोर्ट में गुहार लगाने के लिए पहुंचे हैं।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता की संपत्ति में अपने हक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार समायरा और किआन ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है जिसमें 21 मार्च 2025 की वसीयत को उन्होंने संदिग्ध, जाली और फर्जी बताया है।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने याचिका में प्रिया कपूर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 7 हफ्ते तक संजय कपूर की वसीयत छुपाकर रखी। दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी में समायरा और किआन ने पिता संजय कपूर की संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्से की मांग भी की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी में विवाद सुलझने तक सभी संपत्तियों को फ्रीज करने की मांग की है।

बता दें कि 12 जून 2025 को यूके में संजय कपूर की अचानक मौत हो गई थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पोलो खेलते हुए बिजनेसमैन ने मधुमक्खी निगल ली थी। जिसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और हार्ट अटैक के बाद उनकी मौत हो गई। संजय कपूर की मौत के एक हफ्ते बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार संस्कार किया गया था जिसमें करिश्मा कपूर अपने बच्चों समेत शरीक हुई थीं।

Read more about: karisma kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X