बात न बिगड़ती तो ऋषि कपूर की गोद में दिख रही बच्ची होती बच्चन खानदान की बहू, पहले टूटी सगाई फिर हुआ तलाक

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे रहे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया है। इतना ही नहीं अपने एक्टिंग के बलबूते पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह भी बनाई। सोशल मीडिया पर भी सितारों की बचपन की तस्वीर भी खूब वायरल होती हुई नजर आती है और इस बार एक एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने चाचा की गोद में रोती नजर आई।
अगर आप इस रोती हुई बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि ऋषि कपूर की गोद में यह बच्ची और कोई नहीं बल्कि करिश्मा कपूर है। यह उनकी बचपन की तस्वीर है और ऋषि कपूर उनके साथ में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस दौरान करिश्मा कपूर को रोते हुए देखा जा सकता है।
हालांकि एक वक्त हुआ करता था जब कपूर खानदान की बहू और बेटियां एक्टिंग की दुनिया में कम नहीं रखा करती थी। लेकिन इसके बावजूद भी करिश्मा ने सबसे लड़ झगड़ कर एक्टिंग में अपना करियर बनाया और सक्सेसफुल भी साबित हुई। लेकिन उन्होंने अपने जीवन में काफी ज्यादा दर्द भी देखा है।
दरअसल आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने पहले तो करियर के लिए परिवार से लड़ाई की और फिर शादी के बाद भी उन्हें दुख ही हासिल हुआ। उनकी जिंदगी में अभिषेक बच्चन की भी एंट्री हुई थी और दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते थे। शादी भी होने वाली थी और फिर सगाई भी हुई। लेकिन आखिरी वक्त में यह रिश्ता टूट गया।
बाद में करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ 2003 में शादी कर ली। 2016 में इस कपल ने तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर ने संजय पर तलाक के दौरान कई आरोप लगाए थे। हालांकि दोनों के दो बच्चे भी हैं और एक्ट्रेस उनकी अकेले परवरिश करती हैं। उन्हें इस वक्त कई डांस रियलिटी शो जज करते हुए देखा जाता है और वेब सीरीज के अलावा वह फिल्मों में भी कमबैक कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications