Birthday Special: 39 की करिश्मा लेकिन आज भी नमकीन
आज बॉलीवुड की सबसे सेक्सी अदाकारा करिश्मा कपूर का जन्मदिन हैं। आज वह 39 साल की हो गयी हैं। करिश्मा अपना स्पेशल डे अपनी लविंग सिस्टर करीना के साथ लंदन में मना रही है। भले ही लोलो की उम्र का कांटा आज 39 का आंकड़ा पार कर गया है, बावजूद इसके उनके रूप-रंग में कोई परिवर्तन नहीं आया है। हिंदी सिनेमा की सुंदर अभिनेत्रियों में से एक करिश्मा को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह दो बच्चों की मां हैं। फिल्म दो कैदी से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली सेक्सी गर्ल लोलो ने राजा हिंदुस्तानी, राजा बाबू, साजन चले ससुराल, हीरो नंबर वन, कुली नंबर वन और जुबैदा जैसी बेहतरीन फिल्में दीं हैं।
वह कभी पर्दे पर गोविंदा संग सरकाये लो खटिया कहती नजर आयी तो कभी निशा बनकर स्टेज पर ले गयी ले गयीं कहतीं नजर आयी हैं। बॉलीवुड के तीनों खान के साथ सुपरहिट फिल्में देने वाली करिश्मा कपूर ने एक दशक तक फिल्मी दुनिया में राज किया है।
फिल्मी पर्दे पर गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी देखने के लिए लोग बेकरार रहते थे। गोविंदा-करिश्मा ने डेविड धवन के साथ मिलकर लगातार 7 बॉक्सऑफिस हिट दिये हैं। इसलिए दोनों को फिल्मी पर्दे की जोड़ी नंबर वन कहा जाता था।
आप भी अपनी इस चहेती अदाकारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। अपनी विश नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में लिखें।
वैसे आईये आपको बताते हैं करिश्मा कपूर से जुड़ी चंद खास बातें...


Click it and Unblock the Notifications