'रवीना आती थी तो करिश्मा चली जाती थी' सुपरस्टार का खुलासा, इस फिल्म के दौरान हुआ था हीरोइनों का झगड़ा!

Karisma Kapoor Raveena Tandon Fight- अंदाज अपना अपना.. एक ऐसी फिल्म है जिसको देखकर आप शायद ही अपनी हंसी रोक पाएंगे। सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा और रवीना टंडन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था।
फिल्म में इतनी शानदार कॉमेडी थी कि लोग इसको आज भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको इस फिल्म के बीच की कहानी पता है? अगर नहीं तो एक खुलासा हुआ है जिसमें पता चला है कि इस फिल्म के दौरान करिश्मा कपूर और रवीना टंडन एक दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाती थीं। जी हां, आमिर खान ने इसको लेकर कई बातें बताईं हैं और पता चला है कि दोनों का झगड़ा चलता था।
क्या बोले आमिर खान
आमिर खान ने अंदाज अपना अपना को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान आमिर खान इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में थे और दोनों के बारे में बात की। आमिर ने बताया, ''हमने एक साथ अच्छा वक्त बिताया लेकिन एक मुश्किल वक्त भी था।
मैं अकेला ही था जो कि वक्त पर आ जाता था। कभी रवीना होती तो करिश्मा चली जाती। ये फिल्म काफी मुसीबत से बनी। मुझे ये कहना चाहिए या नहीं लेकिन रवीना और करिश्मा का इस फिल्म के दौरान अनबन चल रहा था।
मैं बस यही सोचता रहता था कि फिल्म कैसे खत्म होगी। ये वो वक्त था जब मैं और सलमान अपने पीक पर थे लेकिन फिल्म एक सप्ताह भी नहीं चली और मैं घबरा गया था। मेरा ऐसा मानना था कि ये एक शानदार फिल्म थी।'' आमिर खान का ये बयान वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं।
आमिर खान वर्कफ्रंट
आमिर खान काफी समय से एक बड़ी हिट की तलाश में हैं और कहा जा रहा है कि इस पर वो काफी मेहनत कर रहे हैं। फिलहाल वो एक फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं जिसका नाम सितारे जमीं पर होने वाला है।
आमिर खान की आखिरी रिलीज लाल सिंह चड्ढा बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। फैंस चाहते हैं कि आमिर खान फिर से शानदार फिल्में करें और उनका मनोरंजन करें। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीं पर की शूटिंग जारी है। ये फिल्म साल 2025 के अंत में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












