जायदाद की जंग.. कोर्ट में सुनवाई के दौरान भिड़े करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव के वकील, शॉकिंग वीडियो वायरल

Karisma Priya Lawyers Fight- संजय कपूर के अचानक निधन के बाद जो बवाल मचा हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है। उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक कौन होगा इसपर घमासान हो रहा है और मामला कोर्ट में हैं।
पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर और मौजूद पत्नी प्रिया सचेदव आमने सामने हैं। कानूनी जंग जारी है और जो वीडियो सीधे कोर्ट से वायरल हो रहा है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। वायरल हो रहे वीडियो में जिरह के दौरान दोनों पक्षों के वकील आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं दोनों के बीच मामला काफी गर्म लग रहा है।
एक वकील को कहते हुए सुना जा रहा है कि बीच में मत टोंको तो दूसरा कहता है कि मेरे ऊपर चिल्लाओ मत, अगर तुम चिल्लाओगे तो वापसी में मैं भी यहीं करूंगा।
वीडियो को bollywood_thikana नाम के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। इस वीडियो के सामने आते ही इतना तो तय है मामला काफी गंभीर है और अपना अपना दावा ठोकने के लिए दोनों पत्नियां मैदान में हैं। बता दें कि करिश्मा कपूर की एक बेटी और एक बेटा है जिसके पिता संजय कपूर थे। अपने बच्चों को लेकर करिश्मा कपूर मैदान में हैं। हालांकि प्रिया का कहना है कि वो उनकी मौजूदा पत्नी है। देखने वाली बात होगी कि कोर्ट इस मामले में कैसा फैसला सुनाता है।
पोलो खेलते हुए गई थी जान
संजय कपूर की आकस्मिक मौत ने लोगों को हैरान करके रख दिया था। वो पोलो खेल रहे थे और इस दौरान उनके मुंह में एक मधुमक्खी घुस गई थी। कहा जाता है कि फिर उनको सांस लेने में तकलीफ हुई और ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। लेकिन मौत के बाद इतना बवाल मचेगा ये किसी ने नहीं सोचा था। हालांकि करिश्मा कपूर ने किसी तरह से सामने आकर अपनी बात नहीं कही है और मामला कोर्ट में ही है। बता दें कि संजय कपूर ने अपनी जिंदगी में तीन शादियां की थीं और करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थी। फिलहाल आप देखिए कोर्ट का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications












