संजय कपूर के साथ मिलकर करिश्मा ने मनाया बेटे का जन्मदिन, तस्वीरें
Recommended Video

हालांकि ये आपको काफी चौंकाने वाली खबर लग सकती है लेकिन एक्स कपल करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने साथ मिलकर बेटे कियान का 8वां जन्मदिन मनाया। इसके ठीक एक दिन पहले दोनों ने अपनी बेटी समायरा का 13वां जन्मदिन मनाया था।
इसलिए कपूर परिवार में एक के बाद एक लगातार जन्मदिन की पार्टी दी गई। करिश्मा कपूर ने पोकेमॉन बेस्ड थीम पार्टी कियान के जन्मदिन पर रखी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी भी शेयर की। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा और कियान करिश्मा कपूर के साथ रहते हैं और अक्सर साथ में नजर भी आते हैं।

इसके अलावा संजय कपूर की मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव ने भी संजय कपूर और कियान की साथ में तस्वीर शेयर की और लिखा की वो वाकई सबकी जिंदगी के स्टार हैं। इसके पहले भी प्रिया सचदेव संजय कपूर की समायरा और कियान के साथ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं जो काफी वायरल भी हुई थी।
कियान के लिए जन्मदिन की पार्टी भी पोकेमॉन थीम पर रखी गई थी और उनके जन्मदिन का केक भी कुछ कम शानदार नहीं था। करिश्मा कपूर कुछ दिनों पहले भी स्कूल में संजय कपूर और कियान के साथ नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications

