एक्स मंगेतर करिश्मा कपूर के साथ वायरल हुआ अभिषेक बच्चन का पुराना वीडियो, पार्टी में देखते रहे एक टक

Abhishek Bachchan Karisma Kapoor Video: करिश्मा कपूर बॉलीवुड की एक पॉप्युलर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उनका जलवा हर तरफ छाया रहता है। 90 के दशक में उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। एक वक्त था जब उनका नाम अभिषेक बच्चन के साथ में जोड़ा गया था और दवा तो यह भी किया जाता है कि दोनों की सगाई भी हो गई थी।
हालांकि बाद में करिश्मा कपूर की मां की वजह से अभिषेक बच्चन के साथ में उनका रिश्ता टूट गया था। लेकिन अब हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि काफी ज्यादा पुराना है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक और करिश्मा किसी पार्टी में है जहां पर एक्टर उन्हें बहुत ही प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर इस पार्टी में आती है और तभी अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता से गले लगती है। इस दौरान अभिषेक बच्चन उन्हें बहुत ही प्यार से देखते हुए नजर आते हैं और अब उनका यह वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि अब आपको बता दें कि दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
जहां करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी की थी तो वही अभिषेक बच्चन ने भी ऐश्वर्या राय के साथ में शादी कर ली थी। करिश्मा का रिश्ता कुछ ही सालों बाद टूट गया था और दोनों के दो बच्चे भी हैं। अगर अभिषेक की बात करें तो उनकी शादी ऐश्वर्या से हुई और उनकी एक प्यारी सी बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है।


Click it and Unblock the Notifications