अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर की सगाई टूटने की असली वजह आई सामने! सुनील दर्शन का बड़ा खुलासा

Karisma Kapoor Abhishek Bachchan

Karisma Kapoor Abhishek Bachchan Relationship: करिश्मा कपूर की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी और अभिषेक बच्चन इस वक्त ऐश्वर्या राय के साथ शादीशुदी जिंदगी बिता रहे हैं। इनके इस प्रेजेंट से पहले करिश्मा और अभिषेक का एक पास्ट भी था। एक ऐसा पास्ट जिसके चर्चे अक्सर बॉलीवुड के गलियारों में होते हैं।

साल 2002 में हुई थी सगाई

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और सुपरस्टार अभिषेक बच्चन एक समय एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 2002 में दोनों की सगाई भी हुई थी, जिसका ऐलान खुद जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन की पार्टी में सबके सामने की थी।

2003 में अचानक टूटी सगाई

हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2003 में दोनों की सगाई टूट गई। यह खबर सुनकर न सिर्फ फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी हैरान रह गई थी। तब से लेकर आज तक इस ब्रेकअप की असली वजह को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही हैं। हालांकि, ऐसी खबरें थीं कि दोनों के परिवारों के बीच आपसी मतभेद इस रिश्ते के टूटने की वजह बने।

सुनील दर्शन का बड़ा खुलासा

अब फिल्म डायरेक्टर सुनील दर्शन ने इस अधूरी लव स्टोरी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि करिश्मा और अभिषेक के रिश्ते में प्यार की कमी नहीं थी। बल्कि ये रिश्ता बाहरी दबावों के कारण टूटा था।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कभी-कभी बाहर की बातें हालात बिगाड़ देती हैं। करिश्मा और करीना दोनों मेरे दिल के बहुत करीब रही हैं और मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।"

केमिस्ट्री की कोई कमी नहीं थी

जब उनसे पूछा गया कि क्या करिश्मा और अभिषेक के बीच केमिस्ट्री की कमी थी, तो उन्होंने तुरंत कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं था। उन्होंने फिल्म 'हां... मैंने भी प्यार किया' का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री उनके रियल रिलेशन की झलक देती थी।

कपूर बहनों के स्ट्रगल की भी चर्चा

सुनील दर्शन ने करिश्मा और करीना कपूर की जिंदगी में आए उतार-चढ़ावों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों बहनों की जिंदगी में काफी परेशानियां आईं, लेकिन उनकी मां बबीता हमेशा उनके लिए ढाल बनकर खड़ी रहीं। उन्होंने बबीता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेटियों को हर हाल में प्रोटेक्ट किया, भले ही कभी कुछ फैसले गलत साबित हुए हों।

करिश्मा की निजी जिंदगी फिर चर्चा में

हाल ही में करिश्मा कपूर अपने एक्स-हस्बैंड संजय कपूर के निधन के बाद फिर सुर्खियों में आई थीं। वे उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुईं, जिससे यह जाहिर होता है कि करिश्मा अपने अतीत के रिश्तों को आज भी सम्मान देती हैं।

सुनील दर्शन के इस इंटरव्यू से एक बार फिर करिश्मा और अभिषेक की अधूरी मोहब्बत की कहानी चर्चा में आ गई है। ये एक ऐसा रिश्ता था जिसे हर कोई परफेक्ट मानता था, लेकिन किस्मत और हालात ने अंत में कुछ और ही फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X