बेस्ट फ्रेंड के स्टोर पहुंची करिश्मा कपूर-मलाइका अरोड़ा...स्टालिश अंदाज में आईं नजर
गौरी खान जल्द ही अपने नए स्टोर को खोलने जा रही हैं। गौरी खान के सभी बेस्ट फ्रेंड्स उनके स्टोर को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।इसी कम्र में कल गौरी खान की खास दोस्त करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा पहुंची। गौरी खान ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की।
गौरी खान जानी-मानी इंटिरियर डिजाइनर हैं। वो अपना नया स्टोर जल्द ही लॉन्च करने वाली हैं और इसमें अच्छी खासी व्यस्त हैं। कई स्टार्स उनके स्टोर को विजिट करने पहुंच रहे हैं। शाहरुख खान को भी जब समय मिलता है अबराम को लेकर गौरी के स्टोर में जाते हैं।

करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा तीनों ही इस दौरान काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। तीनों ने ही गौरी खान के स्टोर की काफी तारीफ भी की।


Click it and Unblock the Notifications