बहन करीना के संगीत के लिए करिश्मा कर रही है डांस प्रैक्टिस
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादी धीरे धीरे नजदीक आती जा रही है और हर कोई इस शादी को यादगार बनाने के लिए तयारियां शुरू कर चुका है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और बेबो यानि करीना कपूर की शादी की। इस शादी को लेकर पिछले कई महीनों से हर रोज एक नयी खबर सुनने को मिलती रही हैं अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं इस शादी में और शादी की तयारियां भी अपने चरम पर पहुच चुकी हैं। खबर है की अपनी बहन करीना की शादी को यादगार बनाने के लिए करिश्मा कपूर ने भी संगीत के लिए डांस की प्रक्टिस करनी शुरू कर दी है।
करीना के संगीत को खुबसूरत बनाने के लिए सिर्फ करिश्मा ही नहीं बल्कि करीना की दोस्त मलाइका अरोरा खान और अमृता अरोरा भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं। करीना की शादी पटौदी हाउस में होगी ये तो आप सभी को पता ही है पटौदी हौसे को बिलकुल नयी नवेली दुल्हन की तरेह सजाया जा रहा है और सैफ की माँ शर्मीला तागोरे भी अपनी बहू करीना के स्वागत में किसी तरह की कोई कमी न रख छोड़ते हुए हर एक छोटी से छोटी बात का ध्यान रख रही हैं।

एक तरफ मनीष मल्होत्रा भी करीना के संगीत से लेकर उनकी शादी तक के लिए ड्रेस डिजाईन करने में लगे हुए हैं। फिलहाल तो करीना के ड्रेससेस बन चुकी हैं और अब सिर्फ उनकी फिटिंग होनी बाकि हैं। दूसरी तरफ बॉलीवुड के सभी एक्टर एक्ट्रेससेस से लेकर सैफ करीना के फैन्स तक इस शादी को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। बस अब इंतज़ार कीजिये चंद दिनों बाद होने वाली इस शानदार शादी का और हम बताते रहेंगे की क्या ख़ास होने वाला है इस शादी में।


Click it and Unblock the Notifications