जिम पसंद करती है करिश्मा
भले ही करिश्मा कपूर की छोटी बहन और बॉलीवुड की हॉट नायिका करीना कपूर योग के जरिए अपनी खूबसूरती बरकरार रखें हुए है लेकिन खुद करिश्मा को योग से ज्यादा जिम से लगाव है।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कहा है कि वह अपनी बहन करीना कपूर की तरह योग नहीं करती हैं। करिश्मा ने कहा है कि वह योग के स्थान सुबह सैर पर निकलती हैं।
करिश्मा ने कहा, "हमारे परिवार में योग की जानकारी सबसे अधिक करीना को है। वह हमें इसके विषय में बताती भी है लेकिन मैं योग अधिक नहीं करती हूं। मैं योग के स्थान पर सुबह की सैर और व्यायामशाला को महत्व देती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications